Advertisement

Loading Ad...

'वो रजिस्टर्ड पागल है...', असम CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें पागल और क्रेजी बताया. वहीं, चुनाव को लेकर सरमा ने दावा किया कि बीजेपी 90-100 सीटें जीत सकती है.

Himanta Biswa Sarma/ Rahul Gandhi (File Photo)
Loading Ad...

असम की सियासत इन दिनों बेहद गरमाई हुई नजर आ रही है. चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है.

हिमंत सरमा का तीखा बयान

हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'रजिस्टर्ड पागल' तक कह दिया. उन्होंने कहा कि राहुल एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो कुछ भी बोल सकते हैं. एएनआई से बातचीत के दौरान सरमा ने आक्रामक लहजे में कहा कि राहुल गांधी का दिमाग ठीक नहीं है और वह बिना सोचे-समझे बयान देते हैं. उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.

Loading Ad...

राहुल गांधी के आरोप क्या हैं?

Loading Ad...

दरअसल, यह पूरा विवाद राहुल गांधी के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर असम में “लैंड एटीएम” चला रहे हैं. उनका कहना था कि आम लोगों की जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है.

रैलियों में उठाए गए मुद्दे

Loading Ad...

राहुल गांधी ने कार्बी आंगलोंग और जोरहाट में आयोजित चुनावी रैलियों में यह भी कहा कि राज्य में आम जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है. उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो लोगों को न्याय दिलाया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए राज्य की भावनाओं से जुड़ी बात भी उठाई.

बीजेपी का जीत का दावा

वहीं, जब हिमंत बिस्व सरमा से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी इस बार 90 से 100 सीटें जीतने में सफल रहेगी. गौरतलब है कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होना है, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, असम में चुनावी जंग अब और तीखी होती जा रही है. नेताओं के तीखे बयानों से साफ है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और भी गर्म रहने वाला है. बता दें असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 4 मई को सामने आएंगे. तब जाकर स्थिति साफ़ होगी कि चुनावी माहौल में एक-दूसरे पर बयानबाज़ी कर रहे नेताओं में किसकी पार्टी को जनता अपना वोट रूपी आशीर्वाद देगी. 

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...