Advertisement

Loading Ad...

बिहार से लेकर बंगाल-असम तक… घुसपैठियों का काम तमाम! जीत के बाद CM हिमंत का बड़ा बयान, पवन खेड़ा को कहा-थैंक्यू

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नतीजों के बाद एक बार फिर घुसपैठियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, पहले मैं बांग्‍लादेश‍ियों को भगाता था, वे बंगाल में जाकर छ‍िप जाते थे.

Source- X/@himantabiswa
Loading Ad...

असम में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने की हैट्रिक लगाने जा रही है. रुझान में असम में तीसरी बार BJP सरकार बनाने जा रही है. इस बीच असम में भाजपा और सहयोगी दलों के शानदार प्रदर्शन पर हिमंत बिस्वा सरमा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नतीजों के बाद एक बार फिर घुसपैठियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, पहले मैं बांग्‍लादेश‍ियों को भगाता था, वे बंगाल में जाकर छ‍िप जाते थे, अब तो ब‍िहार से म‍िजोरम तक हमारी सरकार होगी. उन्होंने कहा, मुझे लगता है बिहार, झारखंड, बंगाल और असम सुरक्षित होगा और फेंसिंग का काम जल्द शुरू होगा. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 

‘अब कोई घुसपैठ नहीं करेगा. अब मैं खुद को भी सुरक्षित महसूस कर रहा हूं. भारत हमेशा से हिन्दू राष्ट्र रहा है और हमेशा रहेगा.’ 

Loading Ad...

हिमंत बिस्वा ने पवन खेड़ा को क्यों कहा थैंक्यू?

Loading Ad...

असम चुनाव के दौरान शुरू हुई कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और हिमंत बिस्वा सरमा की गहमागहमी की चर्चा नतीजों में भी हुई. उन्होंने पवन खेड़ा पर तंज कसते हुए निशाना साधा. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, पवन खेड़ा को धन्यवाद देना चाहता हूं, अगर वो प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते तो ये गौरव गोगोई का ये हाल नहीं होता. असम की जनता ने ही पेंड़ा बना दिया है उनको, आगे क्या करना है मैं देखता हूं.

CM हिमंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया. जिसमें उन्होंने लिखा, जनता का आशीर्वाद, तीसरी बार, विकास और विरासत के लिए, असम की जनता ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. यह हमारे कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों, जिनका नेतृत्व अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के बिना संभव नहीं हो पाता.’

Loading Ad...

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह जीत विकास, नारी शक्ति, अस्मिता और एक 'विकसित असम' की परिकल्पना के पक्ष में दिया गया जनादेश है. यह विशाल जनादेश जनता के मिजाज को दर्शाता है, बराक से लेकर ब्रह्मपुत्र तक और ऊपरी असम से लेकर निचले असम तक, जिन्होंने विकास और अस्मिता के विमर्श के साथ पूरी दृढ़ता से खड़े रहने का निर्णय लिया है. शतक के साथ हैट्रिक.’

असम में कांग्रेस का क्या है हाल? 

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग के अनुसार, असम में 126 विधानसभा सीटों में से एनडीए 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यहां BJP 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिसमें 51 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, वहीं 31 सीटों पर आगे चल रही है. NDA में शामिल अन्य दल, एजीपी को 10 सीटों पर आगे है, जिसमें 3 पर जीत और 7 सीट पर आगे चल रही है. वहीं बीपीएफ 10 सीट पर आगे चल रही है, जिसमें 6 सीट पर उसे जीत और 4 सीट पर आगे है. इसके अलावा कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है, जिसमें एक सीट पर पार्टी को जीत मिली है, जबकि 18 सीटों पर आगे है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...