Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Rohit Sharma ने खुलेआम किया खुलासा, World Cup खेलेंगे Dinesh Karthik?
रोहित शर्मा ने दिनेश को आउट करने की स्ट्रेटजी भी हार्दिक को समझाई लेकिन हार्दिक ने सुना नहीं और रोहित दिनेश के प्रदर्शन को देखकर उनके पास गए और हसंते हुए कहने लगे - शाबाश DK शाबाश...पुश कर पुश World Cup है, World Cup खेलना है.
Advertisement
Loading Ad...
"शाबाश DK शाबाश...World Cup खेलना है अभी," ये लाइन हैं रोहित शर्मा की. शर्मा जी ने ये लाइन तब बोली जब RCB के विकेट कीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक मुंबई के गेंदबाज़ों को धो रहे थे, रोहित ने जैसे ही दिनेश कार्तिक को सपोर्ट किया और बोला World Cup खेलना है कार्तिक वैसे ही उस वक़्त सभी का ध्यान अचानक शर्मा जी के इस बयान पर गया, लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या सच में दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप खेलेंगे, वहां मौजूद ईशान किशन भी यही बात सोच के मुस्कुरा दिए और सोचने लगे कैसे खिलाड़ी हैं मुंबई का होकर RCB के खिलाड़ी को सपोर्ट कर रहे हैं और World Cup में खेलने की बात कर रहे हैं, खेला तो मैं भी अच्छा हूँ 34 गेंदों में 69(उनहत्तर) रन बनाये, 202 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाज़ी की फिर भी मुझे तो इस तरह चीयर नहीं किया जबकि मई तो इन्हीं के टीम का खिलाड़ी हूँ ।
दरअसल RCB पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी विराट कोहली 3 रन बना कर आउट हो गए, विल जैक्स ने 8 रन बनाये, रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया, मैक्सवेल शून्य पर आउट हो गए, कप्तान डुप्लेसिस 61 पर आउट हुए, लोमरोर भी शून्य पर लौट गए, सौरभ चौहान भी 9 रन ही बना पाए, एक और बल्लेबाज़ विजयकुमार भी शून्य पर गए, आकाश दीप ने 2 रन बनाये लेकिन क्रीज़ पर खड़े दिनेश कार्तिक का बल्ला चलता रहा उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों में 53 रन ठोक डाले और 196 का टारगेट मुंबई को दे दिया।
दिनेश ने इस दौरान जबरदस्त तरीके से 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए, वो आउट होने का नाम नहीं ले रहे थे, रोहित शर्मा ने दिनेश को आउट करने की स्ट्रेटजी भी हार्दिक को समझाई लेकिन हार्दिक ने सुना नहीं और रोहित दिनेश के प्रदर्शन को देखकर उनके पास गए और हसंते हुए कहने लगे - शाबाश DK शाबाश...पुश कर पुश World Cup है, World Cup खेलना है, हालांकि दिनेश कार्तिक रोहित से उम्र में बड़े हैं लेकिन दोनों की दोस्ती काफी गहरी है और दोनों सीनियर की इस मजाकिया अंदाज़ को देख वहां मौजूद ईशान किशन भी हंसने लगे.
लेकिन यहां से बात उठी क्या सच में दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे, क्या वो वर्ल्ड कप खेलेंगे, क्योंकि वो तो टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकन अगर देखा जाये तो दिनेश कार्तिक एक शानदार फिनिशर हैं, विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं, और जब उन्होंने इससे पहले आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था तब उन्हें वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा बनाया गया था, हालांकि आईपीएल 2023 दिनेश कार्तिक का कुछ ख़ास नहीं गया लेकिन 2024 में उनका बल्ला फिर से चल रहा है, दिनेश कार्तिक ने अब तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं और उन्होंने 71. 50 के एवरेज से 143 रन बना लिए हैं, स्ट्राइक रेट की बात करें तो 190.67 का उनका स्ट्राइक रेट है. इस दौरान उनके खाते में 11 चौके 11 छक्के भी शामिल हैं.
और रही बात वर्ल्ड खेलने की तो कोई चौकाने वाली बात नहीं होगी जब कार्तिक टीम इंडिया के लिए टी 20 वर्ल्ड कप खेलेंगे, टीम इंडिया का ओपेनिंग स्लॉट तो फुल है कई ऑप्शन टीम के पास हैं लेकिन जब फिनिशर की बात आती है, विकेटकीपर बल्लेबाज़ की बात आती है तो वहां ऑप्शन कम है, ऐसे में जो सीनियर खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत, संजू सेमसन ये नाम पहले से थे हालांकि टीम में यंग टेलेंट ईशान भी हैं लेकिन अब जब रोहित का ये स्टेटमेंट आया है तब से दिनेश कार्तिक का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है, अगर दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 के इस सीजन के आगे आने वाले मुकाबलों में शानदार खेलते हैं तो हो सकता है दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में एक बार फिर खेलते हुए दिखाई दें, क्योंकि रोहित शर्मा का ये स्टेटमेंट बहुत बड़ा स्टेटमेंट है क्यों कि वो टीम इंडिया के कप्तान हैं.
खैर अब देखना होगा रोहित शर्मा की ये बात सच साबित होती है या फिर नहीं, वैसे आपको रोहित शर्मा के इस बयान से क्या लगता है, क्या दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप खेल सकते हैं कमेंट कर जरूर बताएं।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...