Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

38वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने चुनी अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी, 43 रनों की इस पारी को बताया खास

विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर 'स्टार स्पोर्ट्स' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में इस दिग्गज बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली गई 43 रनों की उस अहम पारी को चुना,

Image Credit: IANS File Photo
Loading Ad...

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 34 गेंदों में 43 रनों की अपनी पारी को अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी के रूप में चुना है. 

38 के हुए विराट कोहली 

38 वर्षीय कोहली क्रिकेट प्रेमी देश की धड़कन बने हुए हैं. वह वनडे क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब भारत के लिए केवल इसी फॉर्मेट में खेल रहे हैं. अपने डेब्यू के बाद से ही, 'रन-मशीन' कोहली ने कई ऐसी पारियां खेली हैं जिन्हें देखकर हर कोई उनका कायल हो गया. उन्हें सही मायनों में 'चेज मास्टर' (लक्ष्य का पीछा करने में माहिर) और दुनिया के बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है.

Loading Ad...

विराट कोहली के सामने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों को चुनने के लिए कई विकल्प थे, जिनमें एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन, कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2012 में श्रीलंका के खिलाफ (लसिथ मलिंगा के अपने बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद) 133 रन, और वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 85 रनों की महत्वपूर्ण पारी शामिल थी.

Loading Ad...

"मेरा काम सभी को खुश करना नहीं, बल्कि सही फैसले लेना है..." गौतम गंभीर के बयान ने मचाई हलचल, किसे दिया जवाब?

विराट के 38वें जन्मदिन पर 'स्टार स्पोर्ट्स' ने शेयर किया खास वीडियो 

Loading Ad...

कोहली के 38वें जन्मदिन पर 'स्टार स्पोर्ट्स' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में इस दिग्गज बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में खेली गई 43 रनों की उस अहम पारी को चुना, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. यह पारी एजबेस्टन में बारिश से प्रभावित मैच में खेली गई थी, जहां 20-20 ओवर का मुकाबला हुआ और आसमान में बादल छाए हुए थे. जब लगातार विकेट गिर रहे थे, तब कोहली ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए (जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था). विराट की इस पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में 129/7 के स्कोर तक पहुंच सका था और इंग्लैंड को 5 रनों से हराकर खिताब को अपने नाम किया था.

कोहली तब बल्लेबाजी करने आए थे जब टीम का स्कोर 19/1 था. उन्होंने शिखर धवन (31 रन) के साथ 41 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद भारतीय पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई गई थी और टीम का स्कोर 66/5 हो गया था. कोहली क्रीज पर डटे रहे और 19वें ओवर में आउट हुए. विराट के अलावा, रवींद्र जडेजा के 33 रनों की मदद से भारतीय टीम 7 विकेट गंवाकर 129 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी.

विराट ने बताई अपनी 'सर्वश्रेष्ठ इनिंग'

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

शेयर किए गए वीडियो में कोहली ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई अपनी 133 रनों की नाबाद पारी के बजाय, वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 35 रनों को चुना. कुछ समय तक यही उनकी पसंद रही, लेकिन बाद में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 43 रनों की पारी को चुना.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...