जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

T20 WC के लिए फिट हैं Mayank Yadav, वापसी के लिए तैयार!

लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ खिलाड़ी मयंक यादव को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है जो उनके फिटनेस को लेकर है और ये खुशखबरी तब आयी है जब टी 20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड के लिए मयंक यादव के नाम की चर्चा हो रही है और टी 20 वर्ल्ड कप के squad के ऐलान से पहले आई है। BCCI की मीटिंग को लेकर खबर आयी थी कि कप्तान, कोच और सेलेक्टर्स के बीच टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर मीटिंग रखी गई थी और इस मीटिंग में मयंक यादव को लेकर भी बातचीत हुई लेकिन इस नाम पर संशय इसलिए भी था क्योंकि मयंक यादव चोटिल थे।

Author
18 Apr 2024
( Updated: 28 Apr 2024
02:17 AM )
T20 WC के लिए फिट हैं Mayank Yadav, वापसी के लिए तैयार!
Advertisement

टीम इंडिया को मिल गया धाकड़ गेंदबाज़। रफ़्तार का दूसरा नाम है मयंक यादव।जिसने विदेशियों की भी लगा दी वाट। लखनऊ की टीम का ये तूफ़ान टी 20 वर्ल्ड कप में लाएगा आंधी। इन बातों का जिक्र तब से किया जा रहा था जब IPL  2024 में ये युवा बल्लेबाज़ पंजाब के खिलाफ मैदान में गेंदबाज़ी करने उतरा।गेंद की रफ़्तार इतनी थी कि बल्लेबाज़ों को बॉल समझ आती उससे पहले वो आउट हो जाते। मयंक यादव, ये वही नाम है जिसने आईपीएल 2024 के इस सीजन में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। सबने कहा मिल गया भारत का चीता जो हमें टी 20 वर्ल्ड कप जिताएगा। इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाज़ी की रफ़्तार से ना सिर्फ फैंस का दिल जीता बल्कि सलेक्टर्स का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। सेलेक्टर्स इतने मजबूर हो गए कि सिर्फ 2 मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर BCCI की मीटिंग में इस नाम की चर्चा होने लगी और टी 20 वर्ल्ड कप खिलाने की मांग उठी। अफ़सोस मयंक यादव चोटिल थे जिस वजह से इस नाम पर सेलेक्टर्स रिस्क नहीं लेना चाह रहे थे लेकिन अब मयंक यादव फिर से उड़ चले हैं। 


लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ खिलाड़ी मयंक यादव को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है जो उनके फिटनेस को लेकर है और ये खुशखबरी तब आयी है जब टी 20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड के लिए मयंक यादव के नाम की चर्चा हो रही है और टी 20 वर्ल्ड कप के squad के ऐलान से पहले आई है। BCCI की मीटिंग को लेकर खबर आयी थी कि कप्तान, कोच और सेलेक्टर्स के बीच टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर मीटिंग रखी गई थी और इस मीटिंग में मयंक यादव को लेकर भी बातचीत हुई लेकिन इस नाम पर संशय इसलिए भी था क्योंकि मयंक यादव चोटिल थे। 

Advertisement


मयंक यादव ने आईपीएल के इस सीजन में पहली बार पंजाब के खिलाफ गेंदबाज़ी की थी और इस मुकाबले में उन्होंने ऐसी गेंदबाज़ी की कि हर किसी के जुबान पर मयंक यादव का नाम था। मयंक यादव ने इस मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किये  थे और प्लेयर ऑफ़ द मैच भी बने थे। जिसके बाद RCB के खिलाफ मयंक यादव ने फिर ऐसी गेंदबाज़ी की कि लगातार दूसरी बार वो प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। इस मुकाबले में भी मयंक यादव ने 3 विकेट अपने नाम किये थे और गेंदबाज़ी की रफ़्तार की तो क्या ही बात की जाये।मयंक 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।वो इस आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज़ हैं। 


Advertisement

लेकिन ना जाने इस गेंदबाज़ को किसकी बुरी नज़र लगी और गुजरात के खिलाफ मयंक यादव एक ओवर कराने के बाद चोटिल हो गए। मयंक के पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ हुई थी और लगातार दो मुकाबलों में दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ वो खेलते हुए नहीं दिखाई दिए। हर कोई परेशान था, ये सोच रहा था कि जिसे हम टी 20 वर्ल्ड कप में देख रहे थे वो चोटिल कैसे हो सकता है। लेकिन अब उन सभी लोगों के लिए खुशखबरी आ गई है। लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने सोशल मीडिया पर मयंक यादव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बॉलिंग प्रेक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं और बिल्कुल फिट दिखाई दे रहे हैं। जिसमें कैप्शन दिया गया है -"फिर से उड़ चला" ।

यह भी पढ़ें


यानि कि मयंक यादव अब फिट हैं और बहुत जल्द मैदान में अपना जलवा एक बार फिर बिखेरते हुए नज़र आएंगे और सबकी वाहवाही लूटेंगे। और अब ये भी देखना दिलचस्प होगा कि सेलेक्टर्स मयंक यादव को लेकर अब क्या decision लेते हैं।  क्या अब टी 20 वर्ल्ड कप के लिए मयंक का नाम पक्का हो जायेगा आपको क्या लगता है कमेंट कर अपनी राय जरूर दें।  

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें