×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रेड बॉल के साथ प्रैक्टिस में लौटे जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की शुरू की तैयारी

रेड-बॉल क्रिकेट के नजरिए से, बुमराह की जरूरत श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के दौरान बहुत ज्यादा होगी. यह सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जानी है.

Author
06 Jul 2026
( Updated: 06 Jul 2026
11:52 AM )
रेड बॉल के साथ प्रैक्टिस में लौटे जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की शुरू की तैयारी
Image Credits: Instagram/jaspritb1
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में प्रैक्टिस के दौरान रेड बॉल से गेंदबाजी करते नजर आए, जिससे पता चलता है कि वह आगामी मुश्किल शेड्यूल के लिए तैयारी कर रहे हैं. 

 रेड-बॉल से ट्रेनिंग करते दिखे बुमराह

32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें रेड एसजी बॉल से गेंदबाजी करते नजर आए. इस दौरान गुजरात की घरेलू टीम के साथी खिलाड़ी भी उन्हें देख रहे थे. पिछले कुछ दिनों से बुमराह गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर अपनी घरेलू टीम के साथियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. वह पिछली बार 20 मई 2026 को आईपीएल में खेलते नजर आए थे.

Advertisement

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बुमराह को आराम

बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी. बुमराह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलते नजर आने वाले हैं.

Advertisement

जसप्रीत बुमराह को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र घरेलू टेस्ट और तीन वनडे मुकाबलों से भी आराम दिया गया था. हालांकि, बुमराह सितंबर में एशियन गेम्स के दौरान टी20 मुकाबलों का हिस्सा होंगे.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखेंगे बुमराह 

रेड-बॉल क्रिकेट के नजरिए से, बुमराह की जरूरत श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के दौरान बहुत ज्यादा होगी. यह सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जानी है. श्रीलंका का टेस्ट दौरा ऐसा पहला मौका होगा, जब बुमराह इस द्वीपीय देश में रेड-बॉल मैच खेलेंगे. इसके बाद 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी.

भारतीय टीम 9 मुकाबलों के बाद 48.15 प्रतिशत प्वाइंट्स (पीसीटी) के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में जगह पक्की करने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बुमराह की फॉर्म बहुत अहम होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने 52 टेस्ट मुकाबलों में 19.79 की औसत के साथ 234 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में यह दाएं हाथ का गेंदबाज 149 विकेट ले चुका है. 95 टी20 मुकाबलों में बुमराह ने 121 विकेट अपने नाम किए हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें