Advertisement
IPL 2027: हार्दिक पंड्या को लेकर अंबाती रायुडू ने दिया बड़ा बयान, बोले- MI में रहना है तो कप्तानी छोड़ें
आईपीएल 2027 से पहले अंबाती रायुडू ने हार्दिक पंड्या को लेकर कही बड़ी बात. रायुडू ने कहा, "एमआई में रहते हुए हार्दिक को कप्तान नहीं होना चाहिए. उसे बस अपना खेल खेलना चाहिए, अपने समय का आनंद लेना चाहिए और एमआई के लिए मैच-विनर बनना चाहिए. लेकिन अगर वह बाहर जाता है, तो निश्चित रूप से फिर से कप्तान नहीं, कम से कम एक सीजन के लिए तो नहीं."
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या भविष्य में मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ बने रहते हैं, तो उन्हें कप्तानी छोड़ देना चाहिए. रायुडू ने कहा कि इससे हार्दिक अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे पाएंगे.
हार्दिक को लेकर अंबाती रायुडू ने कही बड़ी बात
रायडू ने क्रिकेट पर आधारित एक शो में कहा, "मुझे लगा कि हार्दिक मुंबई में आकर फंस गया है. एक बार जब आपको लगता है कि आप फंस गए हैं, तो आप हमेशा अपने कंधे के पीछे देखते रहते हैं. एक बार जब ड्रेसिंग रूम में ऐसा होता है, तो आप ऐसे तरीकों से सामने आते हैं जो आप नहीं चाहते. हार्दिक के लिए बहुत सी चीजें ठीक नहीं रहीं. यह हार्दिक की गलती भी हो सकती है और कुछ और भी."
Advertisement
पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "हार्दिक पंड्या अगर मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं, तो भी एमआई को अपना कप्तान बदलने की कोशिश करनी चाहिए और पांड्या को पूरी तरह से मैच जिताने वाले ऑलराउंडर के तौर पर काम करने देना चाहिए."
Advertisement
एमआई में रहने की स्थिति में हार्दिक को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए
रायुडू ने कहा, "एमआई में रहते हुए हार्दिक को कप्तान नहीं होना चाहिए. उसे बस अपना खेल खेलना चाहिए, अपने समय का आनंद लेना चाहिए और एमआई के लिए मैच-विनर बनना चाहिए. लेकिन अगर वह बाहर जाता है, तो निश्चित रूप से फिर से कप्तान नहीं, कम से कम एक सीजन के लिए तो नहीं."
Advertisement
उन्होंने कहा, "अगर पंड्या मुंबई से जाते हैं तो उन्हें पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में अच्छा माहौल मिल सकता है. पंड्या को अब तुरंत कप्तानी के बारे में नहीं सोचना चाहिए. इसके अलावा, केकेआर के पास उनके लिए बहुत कुछ है जिसका उन्हें अंदाजा लगाना होगा और चीजों को आगे बढ़ाना होगा क्योंकि उन्हें एक कप्तान की जरूरत है."
आईपीएल 2027 में क्या मुंबई इंडियंस में रहेंगे हार्दिक
यह भी पढ़ें
ऐसी पूरी संभावना है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे. उनके ट्रेड को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.