Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Ind vs SL: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे, BCCI ने बताई वेन्यू बदलने की वजह

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे मैच का बदला वेन्यू, नई दिल्ली की जगह अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा मुकाबला. बीसीसीआई ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है.

Image Credit: IANS File Photo
Loading Ad...

भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के वेन्यू में बदलाव किया गया है. नई दिल्ली में होने वाला पहला वनडे मैच अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है.  

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे मैच का बदला वेन्यू

बीसीसीआई ने बताया कि दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुरोध पर स्थान (वेन्यू) बदल दिया गया है, ऐसा मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. पहले एकदिवसीय मुकाबला अब विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है.

Loading Ad...

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर, जबकि दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाना है. वहीं, तीसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. टी20 सीरीज की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी. पहला मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 24 दिसंबर को कटक में खेला जाना है. वहीं, तीसरा टी20 मैच 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाना है.

Loading Ad...

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज 3-2 से जीती

Loading Ad...

भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया. भारतीय टीम ने सीरीज के पहले तीन टी20 मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया. वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया. भारतीय टीम को कुल पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें

भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर आखिरी सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जहां कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी. वनडे सीरीज को टीम इंडिया 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही थी. वहीं, पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी. वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी लचर रहा था. ऐसे में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए श्रीलंका के लिए होने वाली एकदिवसीय सीरीज को भारतीय टीम के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...