Advertisement
IND vs New Zealand: पहले वनडे में भारत की बड़ी जीत, किंग कोहली की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेटों से हरा दिया. एक तरफ विराट कोहली ने 51 गेदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली, तो दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 184 रनों पर समेट दिया.
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 186 रनों का लक्ष्य दिया. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 185 पर ऑल आउट कर दिया.
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और गेंदबाजों ने गिल के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया.
DLS से हुआ मैच का फैसला
Advertisement
जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो बारिश की वजह से मैच को बीच में ही रोकना पड़ा. बारिश रुकने के बाद खराब मौसम की वजह से मैच का फैसला DLS यानी डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत हुआ. DLS नियम के अनुसार टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 रन बनाने का लक्ष्य मिला.
Advertisement
विराट की विराट बल्लेबाजी
चेज करने उतरी टीम इंडिया का पहला विकेट 1 रन पर ही गिर गया यानी रोहित शर्मा 0 पर ही आउट हो गए. जिसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी संभालते हुए 113 रनों की साझेदारी निभाई. फिर शुभमन 56 गेंदों में 37 रन और विराट कोहली 51 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद भारत ने एक के बाद एक 5 विकेट खो दिए, पर लक्ष्य छोटा होने के कारण टीम इंडिया आराम से जीत गई और जीत का आगाज नमन धीर के चौके से हुआ.
Advertisement
भारतीय गेंदबाजों के सामने ढेर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, विल यंग 9 रन बनाकर 22 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए, इसके बाद न्यूजीलैंड के विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका. कीवी टीम को एक भी बड़ी साझेदारी नहीं मिल सकी. डेवॉन कोनवे की जगह टीम में शामिल किए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए. 43 गेंदों की पारी में सिफर्ट ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए, वहीं डेरिल मिचेल ने 41 गेंदों पर 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका. वहीं मिचेल को रोहित शर्मा ने रन आउट किया.
टिकनर की सटीक बल्लेबाजी
Advertisement
एक समय 146 के स्कोर पर 9 विकेट खोकर मुश्किल में दिखी कीवी टीम के लिए ब्लेयर टिकनर संकटमोचक बनकर आए. आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस खिलाड़ी ने 23 गेंदों पर 34 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचा दिया. आखिरी विकेट के लिए हुई 39 रन की साझेदारी में टिकनर को डफी के नाबाद 15 रनों का भी सहयोग मिला. टिकनर के आउट होने के बाद कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई.
भारतीय गेंदबाजी में सुधार
यह भी पढ़ें
T20 सीरीज में खराब गेंदबाजी करने वाले भारतीय टीम के गेंदबाजों ने वनडे में अपना कमाल दिखाया. भारत की तरफ से अंशुल कंबोज ने बेहद किफायती गेंदबाजी की, कंबोज ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए मात्र 22 रन देकर 2 विकेट लिए. वैसे तो अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए, पर अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 भी विकेट लिए. इसके अलावा, गुरनूर बरार ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में भारतीय समय के अनुसार सुबह 07:30 बजे से खेला जाएगा.