Advertisement
IND vs IRE: राजस्थान में जन्मे जय मूंदड़ा आयरलैंड टीम में शामिल, भारत के खिलाफ करेंगे टी20 में डेब्यू
राजस्थान के लाल जय मूंदड़ा का आज भारत के खिलाफ करेगा आयरलैंड की हुए से टी20 डेब्यू. दोनों देश 26 और 28 जून को डबलिन में टी20 सीरीज के दो मैच खेलेंगे.
Advertisement
राजस्थान के टोंक जिले में जन्मे जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम का हिस्सा हैं. दोनों देश 26 और 28 जून को डबलिन में टी20 सीरीज के दो मैच खेलेंगे, जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय को शामिल किया गया है. जय उस परिवार से आते हैं, जहां से एक बेटा पहले ही स्वीडन के लिए खेल रहा है.
जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को हुआ था. बचपन से ही जय को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलने का भी शौक था. वह राजस्थान की अंडर-14 टीम का भी हिस्सा रहे और कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेला.
पढ़ाई के लिए बेंगलुरु गए, फिर आयरलैंड में चमके
Advertisement
इसके बाद पढ़ाई के लिए जय बेंगलुरु चले गए. एक समय ऐसा भी आया, जब पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए जय ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी. कॉलेज के दिनों वह सिर्फ शौकिया क्रिकेट खेल रहे थे.
Advertisement
जय पहले टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में लेदर बॉल से खेलना शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी गेंदबाजी रफ्तार को भी बढ़ाया. जय एमटेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड चले गए, जहां खुद को क्रिकेट खेलने से रोक नहीं सके. यहां डबलिन के प्रसिद्ध लेनस्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू कर दिया. वह साल 2023 में आयरिश सीनियर कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे.
140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी
Advertisement
करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जय ने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा और आखिरकार उन्हें आयरलैंड की टी20 टीम में मौका मिल गया. यह जय के लिए सपने के सच होने जैसा था.
परिवार का एक और बेटा स्वीडन के लिए खेल रहा
जय मूंदड़ा लिस्ट-ए क्रिकेट में 6 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 21.45 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए. वहीं, 5 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 10 विकेट निकाले हैं. जय ने 1 फर्स्ट क्लास मुकाबला भी खेला है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
रोचक बात यह है कि जय के ताऊ के बेटे अजय मूदड़ा वर्तमान में स्वीडन की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज अजय स्वीडन के लिए 31 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 30.50 की औसत के साथ 793 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं, उन्होंने 38 कैच लेने के साथ दो खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है.