Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
T20 WC से बाहर हो सकते हैं Hardik Pandya, BCCI ने Rohit Sharma से मिलकर की बड़ी मीटिंग?
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, टीम के हेड कोच राहुल द्रविन्द और सेलेक्टर्स के बीच टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर मीटिंग रखी गई जिसमें सबसे अहम् मुद्दा रहा हार्दिक पंड्या को लेकर।
Advertisement
Loading Ad...
आईपीएल 2024 के तुरंत बाद यानि की 1 जून से टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है जिसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। और ये खबर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आल राउंडर और मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर है। आईपीएल में जब से हार्दिक पंड्या गुजरात को छोड़ मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तब से लगातार हार्दिक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक के बाद एक मुसीबत हार्दिक के ऊपर आ रही है। और अब तो हार्दिक का टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय माना जा रहा है। जी हाँ ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक बड़ी रिपोर्ट हार्दिक पंड्या को लेकर ये दावा कर रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, टीम के हेड कोच राहुल द्रविन्द और सेलेक्टर्स के बीच टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर मीटिंग रखी गई जिसमें सबसे अहम् मुद्दा रहा हार्दिक पंड्या को लेकर। जिसके बाद अब हार्दिक मुश्किल में फंस सकते हैं। ये बड़ी मीटिंग जो राखी गई ये टीम सिलेक्शन को लेकर थी क्योंकि अब तक टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है। और अब इस मीटिंग से जो सबसे बड़ी चीज निकल कर सामने आई है वो ये है कि हार्दिक को अभी भी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक को अगर टी 20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना है तो उसके लिए कुछ शर्त हार्दिक को पूरी करनी होंगी उन्हें खुद को साबित करना होगा। टीम सेलेक्टर्स, कोच और कप्तान के सामने खुद की परफॉरमेंस दिखानी होगी और अपनी फिटनेस के साथ - साथ हार्दिक को साबित करना होगा कि वो टीम इंडिया के लिए परफेक्ट हैं। हार्दिक को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा और सेलेक्टर्स का दिल जीतना होगा।
टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज़ में होना है जिसके लिए टीम इंडिया चाहती है कि टीम के पास बोलिंग स्ट्रेंथ स्ट्रांग हो। जिसके लिए लगातार आईपीएल में कई खिलाडियों पर सेलेक्टर्स नज़रे बनाये हुए हैं। लेकिन हार्दिक सेलेक्टर्स की नज़रों में अभी तक खरे नहीं उतर पाए हैं। आईपीएल 2024 के इस सीजन में हार्दिक मुंबई की तरफ से फ्लॉप साबित हुए हैं ना ही वो बल्लेबाज़ी से सेलेक्टर्स का दिल जीत पाए हैं ना ही गेंदबाज़ी से और रही बात गेंदबाज़ी की तो हार्दिक की गेंदबाज़ी एक मिस्ट्री बनी हुई है। वो इस सीजन बहुत कम गेंदबाज़ी कर रहे हैं और कई मुकाबलों में वो गेंदबाज़ी कर ही नहीं रहे हैं। और अब ये उनके लिए मुसीबत की वजह बन गई है।
अब हार्दिक का टीम इंडिया में सीधे जगह बनाना मुश्किल हो गया है क्योंकि भारत के पास कई युवा खिलाडियों का ऑप्शन भी है जो हार्दिक की जगह ले सकते हैं। यानि कि अब अगर हार्दिक को टी 20 वर्ल्ड कप खेलना है। टी 20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना है तो उन्हें आईपीएल के बाकि बचे हुए मैचों में खुद का प्रदर्शन ठीक करना होगा और लगातार गेंदबाज़ी करनी होगी।
बहरहाल देखना होगा टीम हार्दिक पर क्या डिसीजन लेती है क्या हार्दिक अपनी गेंदबाज़ी पर काम करते हुए दिखाई देंगे क्या हार्दिक अपने प्रदर्शन पर सुधार करेंगे ? क्या हार्दिक टी 20 वर्ल्ड कप खेलेनेग आपको क्या लगता है कमेंट कर जरूर बताएं ।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...