Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पूर्व PAK कप्तान सना मीर का कश्मीर पर विवादित बयान, PoK की खिलाड़ी पर कमेंट के बाद देनी पड़ी सफाई

क्रिकेट में कश्मीर घुसेड़ना पाकिस्तानियों की पुरानी आदत है. पहले तो पुरुष पाकिस्तानी क्रिकेटर, कमेंटेटर ऐसा करते थे, अब महिला पाकिस्तानी कमेंटेटरों को यही बीमारी लग गई है.

Loading Ad...

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान पाकिस्तान की कमेंटेटर और पूर्व कप्तान सना मीर ने कश्मीर का जिक्र किया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया. कई लोगों ने सना मीर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मुहिम छेड़ दी. विवाद बढ़ने के बाद सना मीर को सफाई देनी पड़ी. वीमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से हो रहा है. पाकिस्तान और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच का ये मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हो रहा था.

क्रिकेट में घुसेड़ा राजनीती

पाकिस्तानी क्रिकेटर नतालिया परवेज का परिचय कराते हुए सना मीर, क्रिकेट में राजनीति और दो देशों के नाजुक संबंधों को लेकर आ गईं. नतालिया परवेज के बारे में सना मीर ने कहा कि वो 'आजाद कश्मीर' से हैं. सना मीर ने नतालिया परवेज के बारे में कहा, "इनमें से कई खिलाड़ी नई हैं, नतालिया परवेज, जो कश्मीर... आजाद कश्मीर से आती हैं, वो लाहौर में ज्यादातर क्रिकेट खेलती हैं, उन्हें अपना अधिकांश क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आना पड़ता है."

Loading Ad...

लोगों ने की कमेंट्री पैनल से सना को हटाने की मांग 

Loading Ad...

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर की इस टिप्पणी पर भारत के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आईसीसी से नतालिया परवेज को क्रिकेट कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की. भारत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न हिस्सा और संप्रभु क्षेत्र मानता है. भारत सरकार का कहना है कि पीओके पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है, और पाकिस्तान को इसे तत्काल खाली करना चाहिए. बता दें कि भारत ने लगातार इस क्षेत्र को अपना भूभाग माना है. भारत की संसद ने इस बाबत प्रस्ताव पास किया है. भारत ने पाकिस्तान से पीओके से अपनी सैन्य और प्रशासनिक मौजूदगी हटाने की मांग की है. भारत इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कूटनीतिक बातचीत को प्राथमिकता देता है.

विवाद बढ़ा तो सना मीर ने दी सफाई  

Loading Ad...

इस पर विवाद बढ़ने के बाद सना मीर ने सफाई दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है. यह दुखद है कि इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है." उन्होंने आगे लिखा,"एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के होमटाउन के बारे में मेरी टिप्पणी का उद्देश्य केवल यह बताना था कि पाकिस्तान के एक खास क्षेत्र से आने के कारण उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उसका अविश्वसनीय सफ़र कैसा रहा. यह उस कहानी का हिस्सा है जो हम कमेंटेटर के तौर पर बताते हैं कि खिलाड़ी कहां से आते हैं." 

सना मीर ने कहा कि मैंने आज दूसरे क्षेत्रों से आने वाले दो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही किया. कृपया इसका राजनीतिकरण न करें. एक कमेंटेटर के तौर पर, हमारा काम खेल, टीमों और खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करना है, और उनके साहस और दृढ़ता की प्रेरक कहानियों को उजागर करना है. मेरे दिल में कोई दुर्भावना नहीं है या भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है.

इसके आगे उन्होंने खेल वेबसाइट ईएसपीएन के एक पेज का स्क्रीनशॉट भी अटैच किया और लिखा, "मैं उस स्क्रीनशॉट को भी संलग्न कर रही हूं, जहां से मैं अपने ज़्यादातर खिलाड़ियों पर शोध करती हूं, चाहे वे पाकिस्तान के हों या किसी और देश के. मुझे पता है कि अब तक उन्होंने इसे बदल दिया है, लेकिन मैं इसी की बात कर रहा थी." पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के इस मैच में बांग्लादेश की महिला टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है.

Loading Ad...

कौन है सना मीर

39 साल की सना मीर का जन्म 5 जनवरी 1986 को ऐबटाबाद से है. उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलव‍िदा कहा था. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ही ऑफब्रेक गेंदबाजी करती हैं. मीर ने 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने 120 वनडे मैचों में 24.27 की औसत से 151 विकेट लिए और 106 टी20 मैचों में 23.42 की औसत से 89 विकेट झटके. 

यह भी पढ़ें

इसके अलावा उन्होंने वनडे में 17.91 की औसत से 1630 रन और टी20 में 14.07 की औसत से 802 रन भी बनाए. उन्होंने 72 वनडे मैचों में कप्तानी की, जिनमें से पाकिस्तान ने 26 जीते और 45 हारे. वहीं 65 टी20 मैचों में कप्तान रहते हुए पाकिस्तान ने 26 जीते और 36 हारे. उन्होंने 2016 महिला वर्ल्ड टी20 के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और 2017 में वनडे टीम की कप्तानी भी चली गई, जब पीसीबी ने बिस्माह मारूफ को कप्तान बना दिया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...