Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Hardik Pandya के लिए फैंस से भिड़े Virat Kohli, जीत लिया दिल

RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाज़ 150 के स्ट्राइक रेट से ऊपर खेल रहे थे, जबरदस्त रन बना रहे थे, लेकिन जब मुंबई का दूसरा विकेट रोहित शर्मा के तौर पर गिरा तो हार्दिक मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे, लेकिन जैसे ही हार्दिक मैदान में आये वैसे ही क्राउड हार्दिक को बू करने लगा.

Loading Ad...

एक ही तो दिल है विराट कितनी बार जीतोगे, लगता है अब मुंबई इंडियंस को जीतना आ गया है, खासकर हार्दिक की कप्तानी में, मुंबई पांच मुकाबले अब तक खेल चुकी है जिनमें से 2 मुकाबलों में मुंबई ने जीत दर्ज भी कर ली है, पहली जीत मुंबई को दिल्ली के खिलाफ मिली और  दूसरी जीत RCB के खिलाफ, लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस के फैंस नाराज़ हैं,  हार्दिक पंड्या कुछ भी कर लें, चाहे वो मैच जीता दें, चाहे वो 6 गेंदों में 350 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बना लें फिर भी मुंबई इंडियंस के फैंस हार्दिक को कप्तान के तौर पर स्वीकार नहीं कर रही है, अब आप  मुंबई के सारे यानि कि पांचों मैच उठा के देख लीजिये कोई ऐसा मैच नहीं रहा जहां हार्दिक को क्राउड ने बू ना किया हो.


लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हार्दिक को अब कोई बू नहीं करेगा, हार्दिक को ये बू करने वाला दौर यहीं ख़त्म हो जायेगा, दरअसल हुआ ही कुछ ऐसा है, RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाज़ 150 के स्ट्राइक रेट से ऊपर खेल रहे थे, जबरदस्त रन बना रहे थे, लेकिन जब मुंबई का दूसरा विकेट रोहित शर्मा के तौर पर गिरा तो हार्दिक मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे, लेकिन जैसे ही हार्दिक मैदान में आये वैसे ही क्राउड हार्दिक को बू करने लगा, हार्दिक के नाम की हूटिंग होने लगी और ये बात वहां मैदान में मौजूद विराट कोहली को बिलकुल पसंद नहीं आयी. भले ही विराट RCB के लिए खेलते हैं, भले ही Virat मुंबई के खिलाफ 3 रन बना कर आउट हो गए, भले ही RCB ये मैच हारी, उसके बावजूद विराट ने हार्दिक का साथ दिया, उन्होंने क्राउड से इशारों ही इशारों में रिक्वेस्ट किया कि भूलें नहीं हार्दिक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेलते हैं, उन्हें इस तरह बू ना करें, वो इसके हकदार बिलकुल नहीं हैं.

Loading Ad...


Loading Ad...

ऐसा कर के विराट ने ना सिर्फ हार्दिक या मुंबई इंडियंस का दिल जीता बल्कि आईपीएल की असली खूबसूरती दिखाई, विराट ने दिखाया कि ये होता है असली खिलाड़ी, इसे कहते हैं सच्चा खिलाड़ी जो पक्ष विपक्ष टीम को छोड़ कर खिलाड़ी की इज्ज़त करना जानता हो और उसके लिए और सच्च के लिए लड़ना जनता हो, विराट के इस अंदाज़ ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया, सभी के दिल में एक बार फिर विराट की इज्ज़त और बढ़ गई है, हर कोई विराट की तारीफ़ कर रहा है.


Loading Ad...

मुंबई के मैच के दौरान और बाहर हर तरफ क्राउड रोहित शर्मा के लिए लड़ रही है, जसप्रीत बुमराह की गेंदबाज़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे है, सूर्य कुमार की वापसी पर सूर्या को चीयर कर रहे हैं, ईशान किशन को भी सपोर्ट कर रहे है लेकिन जहां बात हार्दिक की आती है तो हार्दिक को बस बू किया जाता है. लेकिन अब सबका मानना है कि शायद विराट के कहने पर क्राउड अब हार्दिक को बू नहीं करेगी।  इस मुकाबले के बाद नीता अम्बानी भी विराट कोहली से बातचीत करती दिखीं शायद वो इसी विषय पर बात कर रहे हों और विराट का धन्यवाद कर रहे हों. 


इससे पहले संजय मांजरेकर ने भी हार्दिक का साथ देते हुए क्राउड को चुप कराया था और सही बर्ताव करने की अपील की थी, रोहित शर्मा ने भी हार्दिक का साथ देते हुए क्राउड से हार्दिक को बू ना करने की रिक्वेस्ट की थी लेकिन तब भी क्राउड चुप नहीं हुआ था, लेकिन अब जब विराट ने हार्दिक का साथ दिया है ये एक बड़ा समर्थन माना जा कल्पना किसी ने नहीं की थी, शायद अब बदलाव देखने को मिले। वैसे ये पहली बार नहीं है कि विराट ने मैदान में किसी खिलाड़ी का समर्थन किया हो, वो स्टीव स्मिथ के लिए ऐसा कर चुके हैं, कुछ वक़्त पहले नवीन उल हक़ के लिए उन्होंने ऐसा किया था.

Loading Ad...


यह भी पढ़ें

खैर अब देखना होगा मुंबई के अगले मैच में जो csk के खिलाफ है उस मुकाबले में क्या क्राउड हार्दिक को बू करती है या फिर नहीं

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...