लाइफस्टाइल
07 Jun, 2026
10:15 AM
कैसे पहचाने असली दशहरी आम? इन बातों का ध्यान रखें और केमिकल वाला आम खाने से बचें
दशहरी आम को किसी भी आम के साथ चाहे रख दें, इसे पहचानना बहुत आसान है। इसकी शारीरिक बनावट बाकी आमों से बिल्कुल अलग होती है। असली दशहरी आम पूरी तरह से गोल नहीं होता है। इसकी असली पहचान है इसका थोड़ा लंबा और अंडाकार होना। इसका नीचे का हिस्सा हल्का सा नुकीला होता है और अंदर की तरफ घूमा हुआ होता है।