योगी सरकार छह नई जिला जेलों के निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ रही है. इनमें कानपुर नगर (2030 क्षमता), औरैया (1056), शाहजहांपुर (1520), ज्ञानपुर-भदोही (574), मुरादाबाद (2000) तथा ललितपुर (552) शामिल हैं.
-
राज्य24 Sep, 202604:08 PMयोगी सरकार का जेल सुधार पर फोकस, 6 जिलों में 7,732 अतिरिक्त बंदियों की बढ़ेगी क्षमता
-
राज्य23 Sep, 202608:34 PMयोगी सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक और सुविधा को दिया बढ़ावा, UPSRTC की बसों में QR कोड स्कैन कर निशुल्क टिकट मिलना शुरू
यूपीएसआरटीसी के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत परिचालक को सबसे पहले यात्रा का बोर्डिंग और अलाइटिंग स्थान चुनना होगा. इसके बाद ईटीआईएम मशीन में दिए गए ‘दिव्यांगजन’ विकल्प पर क्लिक कर दिव्यांगजन के पहचानपत्र पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा.
-
राज्य23 Sep, 202607:36 PMयोगी सरकार बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी, SLDC के आधुनिकीकरण के निर्देश, ओवरलोडिंग रोकने पर जोर
प्रमुख सचिव ने कहा कि ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन की स्थिति में त्वरित रिस्टोरेशन एवं वैकल्पिक स्रोत से आपूर्ति सुनिश्चित करता है. नवीकरणीय ऊर्जा (सोलर/विंड) के एकीकरण एवं ए.बी.टी. मीटरिंग का प्रबंधन करता है.
-
राज्य23 Sep, 202605:38 PMयोगी सरकार में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप बदलेंगे यूपी के आईटीआई, आठ शहरों के क्लस्टर में लागू होगा पीएम-सेतु मॉडल
योगी सरकार की योजना इस मॉडल के जरिए आईटीआई प्रशिक्षण को केवल कक्षा और प्रमाणपत्र तक सीमित रखने के बजाय रोजगार से सीधे जोड़ने की है. उद्योगों की भागीदारी से छात्रों को एप्रेंटिसशिप और ऑन द जॉब ट्रेनिंग के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा.
-
राज्य23 Sep, 202602:43 PMCM योगी ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंच पर भारत टैक्सी और तीन प्रमुख संस्थाओं के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ. भारत टैक्सी के सीईओ हिमांशु ने अडानी एयरपोर्ट लखनऊ के चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिव मोहन सिंह, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ के डीआईजी अरविंद कुमार मौर्य के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया.
-
Advertisement
-
राज्य22 Sep, 202607:43 PMUP इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे मीरजापुर के 10 कालीन कारोबारी, नए विदेशी कारोबारियों से रूबरू होने का मिलेगा मौका, कारोबार को लगेंगे पंख
इस ट्रेड शो में जनपद के 10 कालीन कारोबारी व 2 मिष्ठान कारोबारी हिस्सा लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे. इस आयोजन में देश-विदेश से आने वाले कारोबारियों और 86 देशों के आयातकों को मीरजापुर में तैयार होने वाले आकर्षक कालीन, दरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.
-
राज्य22 Sep, 202607:02 PMवृद्धाश्रमों का कायाकल्प...स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा और सुखदाई जीवन को प्रतिबद्ध योगी सरकार
योगी सरकार वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की सेवा और उनके बेहतर जीवन का खास ख्याल रख रही है. इसी के तहत 75 आश्रमों में हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं; पेयजल, टीवी, पुस्तकालय और योग-ध्यान की भी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.
-
राज्य22 Sep, 202606:57 PMUPITS 2026: डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा ग्लोबल बाजार, निवेशकों और खरीदारों से सीधे जुड़ेंगे उत्तर प्रदेश के उद्यमी
मत्स्य क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं को भी सामने लाया जाएगा. यूपीआईटीएस 2026 में मछली पालन, इससे जुड़े उत्पादन, फीड, प्रसंस्करण, कोल्ड चेन, पैकेजिंग और विपणन जैसे क्षेत्रों में उद्यमिता के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा.
-
राज्य22 Sep, 202605:45 PM‘नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, CM योगी की चेतावनी, बोले-नकल माफिया की कमर तोड़ने की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत के तहत बेसिक शिक्षा में सुविधाओं का सैचुरेशन 36 से बढ़कर 96 फीसदी हुआ है. माध्यमिक शिक्षा में 2,300 से अधिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत नए भवन और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुए हैं.
-
राज्य21 Sep, 202610:50 AMUP में बिजली की कमी नहीं होने देगी योगी सरकार, कोयला संकट के बावजूद दिन में मिल रही कटौती-मुक्त बिजली
यूपी में बिजली आपूर्ति सामान्य रखने के लिए सात राज्यों से करीब 2,400 मेगावाट बिजली ली जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे से अधिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.
-
राज्य21 Sep, 202610:01 AMकाशी के हुनर को मिलेगा ग्लोबल मंच... योगी सरकार के यूपी ट्रेड शो में दिखेगी बनारसी विरासत की चमक
योगी सरकार के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में काशी की समृद्ध विरासत और हुनर को ग्लोबल मंच मिलेगा. वाराणसी के 8 निर्यातक अपने पारंपरिक और आधुनिक उत्पाद प्रदर्शित करेंगे.
-
राज्य21 Sep, 202609:47 AMकंटेनर में छिपाकर ला रहा था 251 किलो गांजा... योगी सरकार की ANTF टीम ने चंदौली में तस्कर को दबोचा; कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
यूपी में एएनटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. चंदौली में टीम ने झारखंड के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 251 किलो से अधिक गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.65 करोड़ रुपये बताई गई है.
-
राज्य20 Sep, 202601:53 PMयोगी सरकार स्कूलों में नियमित रूप से चलाएगी जागरूकता सत्र, सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन
सरकारी विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे. सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की छात्राओं को भी इसका लाभ देने की व्यवस्था विकसित की जाएगी. इसके साथ स्कूल नहीं जाने वाली या पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी किशोरियों तक भी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन पहुंचाने की व्यवस्था होगी.