Medicines Banned: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई ऐसी दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है जो आमतौर पर रोजाना इस्तेमाल की जाती हैं।
-
न्यूज23 Dec, 202403:29 PMसरकार ने 156 दवाइयों को हटाने का लिया फैसला, ये है लिस्ट
-
मनोरंजन21 Dec, 202410:04 AMमुंबई में Concert के दौरान Diljit Dosanjh ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, अब मचेगा बवाल !
मुंबई में उनके कॉन्सर्ट के दौरान महाराष्ट्र सरकार की ओर से एक एडवाइज़री जारी की गई थी । जिसके बाद सिंगर ने महाराष्ट्र सरकार से पंगा ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने जो एडवायजरी जारी की थी उसमें कहा गया था कि ऐसे गानों से बचें जिसमें ड्रग्स, शराब या हिंसा का ज़िक्र आता है। अब दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें उन्होंने इस एडवायजरी पर रिएक्शन देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है ।
-
दुनिया20 Dec, 202403:34 PMअमेरिकी सरकार पर मंडरा रहा है खतरा, आखिर यह सरकारी शटडाउन होता क्या है?
Sarkari Shutdown: प्रतिनिधि सदन ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित व्यय विधेयक को अस्वीकार कर दिया है। इससे आंशिक 'सरकारी शटडाउन' की संभावना बढ़ गई है।
-
न्यूज20 Dec, 202401:22 PMकचरे के ढेर में बदलती दिल्ली, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर क्या कहा?
दिल्ली में हर दिन 11,000 टन कूड़ा उत्पन्न होता है, जिसमें से 3,000 टन बिना नष्ट किए रह जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस समस्या को गंभीर मानते हुए दिल्ली सरकार और एमसीडी को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने गाजीपुर और भलस्वा जैसे डंपिंग साइट्स पर बढ़ते कचरे और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर 15 जनवरी, 2025 तक विस्तृत योजना की मांग की है।
-
न्यूज19 Dec, 202407:12 PMराहुल गांधी ने संसद परिसर में धक्का-मुक्की मामले पर केंद्र सरकार पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा और आरएसएस के लोग बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को मिटाना चाहते हैं। अंबेडकर के प्रति उनकी जो सोच है, उसे उन्होंने सबके सामने दिखा दिया है। हमने अमित शाह से इस्तीफा मांगा, लेकिन वह नहीं हुआ और आज फिर से इन्होंने मुद्दे को भटकाने का काम किया है। हम अंबेडकर की प्रतिमा से संसद की ओर शांति से जा रहे थे। संसद की सीढ़ियों पर भाजपा के सांसद खड़े थे, जो हमें अंदर जाने नहीं दे रहे थे।"
-
Advertisement
-
बिज़नेस19 Dec, 202404:35 PM'भारतमाला परियोजना' के तहत 18,714 किलोमीटर राजमार्गों का हुआ निर्माण, सभी निर्माणाधीन कार्यों को 2028 तक पूरा करने की है योजना
Business: 'भारतमाला परियोजना' को भारत सरकार ने 2017 में मंजूरी दी थी, जिसमें देश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिए 34,800 किलोमीटर की लंबाई वाले राजमार्गों का निर्माण शामिल है।
-
राज्य18 Dec, 202401:01 PMदिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नकली आधार कार्ड मामले को लेकर दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “क्या ये लोग असली भारतीय नागरिक हैं, या फिर रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं जो इन दस्तावेजों के जरिये अपना नाम बदलकर यहां रहने का प्रयास कर रहे हैं? यह एक गंभीर मुद्दा है और इसे हल करने के लिए एक गहरी जांच की आवश्यकता है।”
-
राज्य17 Dec, 202401:11 PMयोगी सरकार पेश करेगी इस वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश की संभल घटना पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि आरोप लगाना एक बात है, लेकिन उन्हें साबित करना दूसरी बात है। सीबीआई जांच की भी बात की गई है। संभल में हुई घटना के संबंध में आपने पूछा कि क्या कानून के शासन का पालन किया जा रहा है। मेरा मानना है कि देश संविधान से चलता है और जो भी इसका उल्लंघन करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जब विधानमंडल सत्र चल रहा है, विपक्षी सदस्य कभी-कभी मीडिया कवरेज के लिए फोटो सेशन में व्यस्त रहते हैं, समाचार पत्रों और टीवी पर दिखना चाहते हैं। जनता ऐसे लोगों को सबक सिखा रही है और आगे भी सिखाएगी।
-
न्यूज17 Dec, 202411:52 AMराजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं राजस्थान दौरा
पीकेसी-ईआरसीपी में चंबल और इसकी सहायक नदियां पार्वती, कालीसिंध, कुनो, बनास, बाणगंगा, रूपरेल, गंभीरी और मेज शामिल हैं। नवनेरा बैराज से पानी गलवा बांध तक लाया जाएगा। यहां दो हिस्सों में ईसरदा बांध और बीसलपुर बांध तक पानी पहुंचेगा। नवनेरा से चंबल नदी पर जल सेतु बनाकर पानी मेज नदी तक आएगा। इससे राजस्थान की 2.80 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई करने के लिए पानी मिलेगा। पहले प्रदेश की सिर्फ 80 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होती थी। लेकिन, अब 2 लाख नया क्षेत्र जोड़ा जाएगा और इसका लाभ 25 लाख किसान परिवारों को होगा। इससे प्रदेश की 40 फीसदी आबादी तक साफ पानी पहुंचेगा।
-
न्यूज16 Dec, 202403:25 PMमहाराष्ट्र की नई सरकार में मंत्री न बनने पर छगन भुजबल का छलका दर्द, कहा-अभी छगन भुजबल ख़त्म....
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जिसमें एनसीपी अजीत पवार को पार्टी के कोटे से 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह न मिलने से पार्टी के नेता छगन भुजबल का दर्द छलका है।
-
न्यूज13 Dec, 202405:30 PMआंबेडकर ने मुस्लिम पर्सनल लॉ को सरकारी दखल से बाहर रखने का विरोध क्यों किया?
डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान सभा में मुस्लिम पर्सनल लॉ पर सरकारी हस्तक्षेप का समर्थन करते हुए इसे सुधारने की बात कही। उन्होंने तर्क दिया कि धार्मिक कानूनों को संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिए ताकि महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार सुरक्षित रहें। आंबेडकर का मानना था कि समान नागरिक संहिता भारत को एक प्रगतिशील और न्यायपूर्ण राष्ट्र बनाने में मदद करेगी।
-
यूटीलिटी13 Dec, 202409:04 AMसरकार नमस्ते योजना के तहत इन लोगों को दें रही है ढेरों फायदे, जानें कैसे करें आवेदन
Namaste Yojana: देश के गरीब और साफ़ सफाई करने वाले कर्मचारी के लिए सरकार ने 2022 में एक योजना शुरू की थी। जिसे नमस्ते भारत योजना के नाम से जाना जाता है। इस कल्याणकारी योजना का उद्देश्य था की सफाई कर्मचारियों को खतरे से बाहर लाया जाए और गटर या सीवर साफ़ करते हुए जो मजदूरों की मौते होती है उन्हें काम किया जाए।
-
राज्य11 Dec, 202403:51 PMमहाकुंभ 2025 में योगी आदित्यनाथ सरकार करेगी महाआयोजन का डिजिटलीकरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ 2025 को अब तक का सबसे भव्य और दिव्य आयोजन बनाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। मेला के दौरान 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिनकी सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में एक-एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर मेले के अधिकारी विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्हें साइबर सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश के चुनिंदा अफसरों की एक स्पेशल टीम महाकुंभनगर बुला ली गई है।