इस मामले में फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस बाइक को 25 हजार रुपए में खरीदा था. मुंबई पुलिस ने बाइक के मालिक से पूछताछ की है और इसके पिछले मालिकों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
-
मनोरंजन20 Oct, 202612:30 PMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 25 हजार रुपए में खरीदी थी वारदात में इस्तेमाल बाइक, तीनों आरोपियों की पहचान आई सामने
-
मनोरंजन20 Oct, 202611:02 AM‘तू परेशान मत हो, बजरंगा बाण सुनते रहना’, टाइगर श्रॉफ के समर्थन में उतरे विद्युत जामवाल, बोले- तुम सबसे निडर व्यक्ति हो
विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सबसे निडर इंसान बताया और उनकी हिम्मत की सराहना की. वीडियो में एक्टर कहते हैं मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं. मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उन सब में टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो.
-
मनोरंजन20 Oct, 202610:39 AM‘सलमान खान माफी मांग लें तो खत्म हो सकती है दुश्मनी’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बोले अनूप जलोटा
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहा कि सलमान को इस मामले को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा, "तो क्यों न इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगने का एक पक्का फैसला लिया जाए? मैं यही चाहता हूं."
-
मनोरंजन20 Oct, 202609:33 AMटाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: जुहू में रेकी से लेकर कोटा में गिरफ्तारी तक, ऐसे रची गई थी पूरी साजिश
सामने आई जानकारी के अनुसार, हमले से करीब दो सप्ताह पहले आरोपी मुंबई पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि तीनों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने काम सौंपा था.आरोपी लगातार टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे.उन्होंने एक्टर के घर और जिम की रेकी की थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर मौजूद पापाराजी वीडियो और अन्य सामग्री के जरिए भी टाइगर के नियमित कार्यक्रम और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही थी.
-
न्यूज19 Oct, 202611:50 AM'किसी को नहीं छोड़ेंगे...', टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को CM फडणवीस की दो टूक, कहा-हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को तगड़ा चेताया है. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी को नहीं बख्शा जाएगा. वहीं पुलिस ने भी इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है.
-
Advertisement
-
न्यूज19 Oct, 202610:52 AMटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद हाल जानने पहुंचीं दिशा पाटनी...हमलावरों का पता चला हुलिया, पहले की गई थी रेकी
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद हाल जानने श्रॉफ के घर पहुंचीं अभिनेत्री दिशा पाटनी. उन्हें स्लीवलेस टॉप और हल्के नीले रंग की ढीली जींस में स्पॉट किया गया. इसी बीच पुलिस को हमलावरों का हुलिया पता चल गया है.