Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
हिंदू लड़की को ‘पीटने’ वाले अब्दुर्रहमान को Yogi देंगे तगड़ी सजा, घसीटकर लाएगी UP Police
कर्नाटक के बाद अब ओड़िशा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपके रौंगटे खड़े कर देगा। एक पूर्व IAS ने खुलासा किया है कि उसकी बेटी लव जिहाद के चंगुल में फंसी हुई है। पूर्व IAS को उम्मीद है कि इससे छुटकारा सीएम योगी की दिला सकते हैं।
Advertisement
Loading Ad...
कभी श्रद्धा, कभी नेहा…लव जिहाद के चक्कर में लड़कियां ऐसे ही फंसती रहेंगी और कभी फ्रिज में कटी हुई मिलेंगी तो कभी चाकुओं से गोदी जाएंगी ? क़सूर किसी का एक का निकाले ? या फिर समाज का ? या फिर घर परिवार का ? या फिर उन लड़कियों का जिनको आज भी इतने मामले सामने आने के बाद भी लग रहा है कि उनका वाला ऐसा नहीं है…पिछले कुछ सालों के आंकडे़ उठाकर देख लीजिए…ज़्यादातर में धोखा ही मिला है….हैरान और परेशान करने वाली बात तो ये है कि थमने के बजाए ऐसे मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
अभी दो-तीन पहले की ही तो बात है जब हम सब कर्नाटक की नेहा की बात कर रहे थे। उसकी निर्मम हत्या के बाद लव जिहाद पर खूब ज़ोर ज़ोर से बहस कर रहे थे, लेकिन इससे किसे क्या फ़र्क़ पड़ा ? या कब पड़ेगा जब कहीं किसी और जगह पर नेहा को ऐसे ही मार दिया जाएगा ? नेहा के माता पिता ने थोड़ा ध्यान दिया होता या शायद नेहा ने ही थोड़ा सर्तकता से काम लिया होता तो वो आज ज़िंदा होती…शायद इसी डर की वजह से अब ओड़िशा के एक पूर्व IAS ने योगी से गुहार लगाई है और अपनी बेटी को लव जिहाद के चंगुल से छुड़ाने का आह्वान किया है।
जी हां, ओड़िशा के एक पूर्व IAS अधिकारी ने वीडियो जारी किया है जिसमें उनकी पत्नी भी नज़र आ रही हैं। वीडियो में पूर्व अधिकारी RK Sarangi अब्दुर्रहमान नाम के एक लड़के पर अपनी इकलौती बेटी को धोखे से जाल में फँसाने और ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ किसी भी वक़्त कोई अनहोनी होने की आशंका जताई है और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ओड़िशा के भुवनेश्वर में अपनी पत्नी के साथ रहने वाले RK Sarangi ने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भी मदद मांगी है।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को अब्दुर्रहमान ने साल 2018 से ही लव जिहाद के जाल में फंसाया हुआ है। उनकी बेटी बिना किसी को बताए अब्दुर्ररहमान के साथ चली गई थी और यूपी के मेरठ के मवाना में रह रही है। कर्नाटक में हुई नेहा की हत्या के बाद से ही दोनों पति पत्नी सदमें में है और अपनी बेटी की सकुशलता के लिए बेचैन हो रहे हैं। सारंगी का कहना है कि लव जिहाद का शिकार हुई उनकी बेटी इकलौती संतान है। वो अपनी तरफ़ से बेटी को बचाने की हर कोशिश कर चुके हैं लेकिन उसका पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर दिया गया है।
परिवार ने सिर्फ़ अपनी ही बेटी नहीं बल्कि लव जिहाद करने वाले सभी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानून बनाने की माँग की है। आपको जानकर हैरानी होगी पूर्व IAS अधिकारी की इकलौती बेटी हर्षा यूक्रेन से डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुकी है? हर्षा नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थी और इसी दौरान हर्षा की मुलाकात अब्दुर्रहमान से हुई थी। वो उसी अस्पताल में यूनानी दवाओं का कोई काम करता था। परिवार के मुताबिक़ अब्दुर्रहमान ज़बरदस्ती हर्षा से दोस्ती करने की कोशिश करता जिसकी शिकायत ख़ुद हर्षा ने अपने परिवार से की थी, बाद में इसीलिए हर्षा को किसी दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया था।
ऑप इंडिया से बात करते हुए पीड़ित परिवार ने बताया है कि कई बार अब्दुर्ररहमान हर्षा की निर्ममता से पिटाई कर चुका है, हर्षा के साथ आर्य समाज में शादी का नाटक कर ख़ुद घर वापसी करने की बात करता है। एक बार तो हर्षा को जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, परिवार पर फ़ोन गया और जब इस बारे में अब्दुरर्हमान से बात की तो वो गोलमोल जवाब देता नज़र आया…परिवार ने इस मामले में NIA और CBI जांच तक की माँग कर डाली है। बहरहाल देखना होगा अब पीड़ित परिवार की मांग पर योगी आदित्यनाथ की पुलिस कोई एक्शन लेती है या नहीं…फ़िलहाल आप इस ख़बर को लेकर क्या राय रखते हैं कमेंट करके हमें जरुर बताएं।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...