जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'पंजाब के साथ, एक साथ'... सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज स्वर्ण मंदिर पहुंचे, बाढ़ पीड़ितों के लिए दरबार साहिब में की विशेष अरदास

श्री आनंदम् धाम वृंदावन के पीठाधीश्वर परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने बाढ़ग्रस्त पंजाब के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया है. सेवा कार्यों के बीच सद्गुरु श्री ने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन किए और दरबार साहिब में विशेष अरदास की.

Author
13 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:17 AM )
'पंजाब के साथ, एक साथ'... सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज स्वर्ण मंदिर पहुंचे, बाढ़ पीड़ितों के लिए दरबार साहिब में की विशेष अरदास
Advertisement

श्री आनंदम् धाम वृंदावन के पीठाधीश्वर परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने बाढ़ग्रस्त पंजाब के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया है. वह पिछले 3 दिनों से अमृतसर एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं

ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा कि दस गुरु साहिबानों की कर्मभूमि रहे पंजाब ने सदैव राष्ट्र की रक्षा और सेवा का मार्ग प्रशस्त किया है. आज जब पंजाब भयंकर बाढ़ त्रासदी से जूझ रहा है, तब समूचे देश का कर्तव्य है कि पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए.

Advertisement

ऋतेश्वर जी महाराज ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका

सेवा कार्यों के बीच सद्गुरु श्री ने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन किए और दरबार साहिब में विशेष अरदास की. उन्होंने प्रार्थना की- “जल्द से जल्द हालात सामान्य हों और पंजाब पुनः अपनी पुरानी समृद्धि और शांति को प्राप्त करे.”

ऋतेश्वर जी महाराज ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने और पीड़ितों का हालचाल लेने के बाद कहा- 

Advertisement

“आनंदम् धाम का योगदान गिलहरी के समान है, जैसे त्रेतायुग में रामसेतु निर्माण के दौरान उसने अपना छोटा सा सहयोग दिया था.” 

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में उनका धाम पंजाब के साथ खड़ा है और ज़रूरतमंदों को राहत व सहयोग देने का संकल्प लेकर आया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें