×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सिंदूर मिटाने की कीमत हमने वसूल की...पाकिस्तान के सीने पर किया वार, देश के नाम संबोधन में बोले PM मोदी

PM Modi Live Address: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. जानिए क्या कु पीएम ने पाकिस्तान, सीजफायर, न्यूक्लियर ब्लैकमेल सहित तमाम मुद्दों पर कहा.

Author
12 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:15 PM )
सिंदूर मिटाने की कीमत हमने वसूल की...पाकिस्तान के सीने पर किया वार, देश के नाम संबोधन में बोले PM मोदी
Advertisement

PM Modi Live Address:  “भारत ने सिंदूर की कीमत वसूल की है.” – ये शब्द थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के, जब वे ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार देश को संबोधित कर रहे थे। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई इस सटीक सैन्य कार्रवाई के बाद, पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत की नीयत और नीति दोनों को साफ शब्दों में स्पष्ट कर दिया.  उन्होंने न केवल पाकिस्तान को चेताया, बल्कि पूरी दुनिया को यह बता दिया कि अब भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा. प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब बातचीत अगर होगी, तो वह सिर्फ आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर ही केंद्रित होगी। साथ ही, सिंधु जल संधि सहित भारत के सभी फैसले बरकरार रहेंगे.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की बेटियों, सशस्त्र बलों और वैज्ञानिकों को समर्पण और सम्मान दिया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह "न्याय का संकल्प" था, जिसे दुनिया ने हकीकत बनते हुए देखा है.

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

Advertisement

भारत अब किसी भी तरह की परमाणु धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा. 

पाकिस्तान को करारा जवाब देने के बाद उसने भारत के DGMO से संपर्क किया.

पाकिस्तान सीमा पर हमले की तैयारी कर रहा था, लेकिन भारत ने सीधे उनके सीने पर प्रहार किया.

Advertisement

आतंकियों को अब समझ आ गया होगा कि भारत की बेटियों और माताओं का सिंदूर छीनने का अंजाम क्या होता है.

भारतीय वायुसेना और ड्रोन ने आतंक के ठिकानों पर सटीक और भारी हमले किए.

हमारे सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर में असाधारण वीरता दिखाई और सफलता प्राप्त की.

भारत हमेशा अपने नागरिकों की रक्षा करने के लिए तैयार रहेगा और साहसी निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा.

100 से अधिक आतंकी मारे गए, जो पाकिस्तान में भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे.

Advertisement

पाकिस्तान की सेना और सरकार खुद आतंकवाद को पाल रही है, जो उन्हें भीतर से खत्म कर देगा.

आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते

'अगर यह युग युद्ध का नहीं तो आतंकवाद का भी नहीं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि "...निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है. आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस', यह एक बेहतर दुनिया की गारंटी है.

Advertisement

पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

इस दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान की सेना और सरकार आतंकवाद को पाल रही है. एक दिन यह आतंकवाद उन्हें अंदर से ही बर्बाद कर देगा. अगर पाकिस्तान को ज़िंदा रहना है तो उसे अपना आतंकी ढांचा खत्म करना होगा. आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते.”

Advertisement

प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जब भारत पर हमला हुआ, हमने जवाब भी दिया और वो भी ज़बरदस्त. अगर फिर कोई आतंकी हमला होता है, तो हम और भी कठोर जवाब देंगे. हम किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेंगे. अब भारत अपने नियमों और शर्तों पर जवाब देगा.

“भारत पर जब हमला हुआ, हमने करारा जवाब दिया. अगर भविष्य में कोई और आतंकी हमला होता है, तो जवाब पहले से भी अधिक करारा होगा. हम किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम अपनी शर्तों पर कार्रवाई करेंगे.”

Advertisement

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में पाकिस्तान को साफ शब्दों में आगाह किया कि भारत अब किसी भी हमले का जवाब उसी भाषा में देगा, और अब "शांति की प्रतीक्षा" नहीं करेगा.

'हमने पाकिस्तान पर अपनी सैन्य कार्रवाई अभी सिर्फ टाले हैं, रोके यानी कि ख़त्म नहीं किया हैं. यह सब इस पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान भविष्य में कैसा व्यवहार करता है'

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर एक पूर्ण सैन्य रणनीति का हिस्सा है और भारत की जवाबी कार्रवाई का अगला चरण पाकिस्तान की गतिविधियों पर निर्भर करेगा.

'पाकिस्तान गहरे सदमे में पहुंचा'

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया. पाकिस्तान अब गहरे सदमे में है. भारत ने उनके आतंकी ठिकानों को जड़ से मिटा दिया. “पाकिस्तान सीमा पर हमला करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन भारत ने सीधे उसके दिल पर वार किया.”

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारों, स्कूलों, आम नागरिकों के घरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जो उनके चरित्र को उजागर करता है.

“जब भारत की मिसाइलें और ड्रोन पाकिस्तान के भीतर गूंजीं, तो सिर्फ आतंकी संगठन ही नहीं, उनका हौसला भी चकनाचूर हो गया”

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया कि यह केवल एक सैन्य हमला नहीं था बल्कि भारत की रणनीतिक क्षमता और इच्छाशक्ति का भी प्रदर्शन था.

“हमारी सेनाओं ने आतंकी शिविरों पर सटीक हमला किया. आतंकियों को यह कभी कल्पना भी नहीं थी कि भारत इतनी विनाशकारी स्ट्राइक कर सकता है. जब देश एकजुट होता है, तो ऐसे सख्त कदम उठाना जरूरी हो जाता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर यह दर्शाता है कि भारत अब आतंक के खिलाफ “पहले वार” की नीति पर विश्वास करता है और अब चुप बैठने का समय नहीं रहा.

Advertisement

“अब आतंक के सभी सरगनाओं को पता चल गया है कि भारत के सिंदूर को मिटाने की कोशिश का क्या अंजाम होता है.”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया है और अब दुनिया भर के आतंकी संगठनों को यह साफ संदेश चला गया है कि भारत चुप नहीं बैठेगा.

“ऑपरेशन सिंदूर को मैं भारत की बेटियों को समर्पित करता हूं.”

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह ऑपरेशन उन बहनों-बेटियों को न्याय दिलाने का माध्यम बना है, जिनके सिंदूर को आतंकवादियों ने ललकारा था. यह भारत की नारियों के सम्मान की रक्षा का प्रतीक है.

Advertisement

“मैं भारत की पराक्रमी सेनाओं को सैल्यूट करता हूं. दुनिया ने हमारी ताकत देखी है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सेनाओं ने जिस शौर्य और संयम से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, उसने न केवल दुश्मनों को करारा जवाब दिया, बल्कि पूरी दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता का एहसास कराया. पीएम मोदी ने देश की बेटियों, सशस्त्र बलों और वैज्ञानिकों को समर्पण और सम्मान दिया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह "न्याय का संकल्प" था, जिसे दुनिया ने हकीकत बनते हुए देखा है.

Advertisement

भारत-पाकिस्तान DGMO लेवल की बातचीत

गौरतलब है कि आज दिन में भारत के DGMO राजीव घई और पाकिस्तानी सेना की बातचीत भी हुई. यह बातचीत पहले दोपहर 12 बजे तय की गई थी लेकिन कुछ कारणों से इसे बाद में संपन्न किया गया. इस बातचीत में सीमापार गोलीबारी और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. भारत की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें