Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Yogi के लिए सुप्रीम कोर्ट से ही उलझ गया दुकानदार, देने लगा गालियां

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से नाराज़ इस दुकानदार ने तो आव देखा ना ताव सीधा कह दिया हां मैं साफ़ बोलता हूँ कि ये फ़ैसला ग़लत है।

Loading Ad...
ये कहते हुए उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर के एक दुकानदार ने CM Yogi के नेमप्लेट वाले फ़ैसले का समर्थन तो किया ही। साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से फ़ैसले पर अंतरिम रोक लगाई थी, उसे लेकर अपना ग़ुस्सा भी ज़ाहिर किया। दरअसल कुछ वक़्त पहले योगी सरकार ने एक आदेश दिया था जिसमें कहा गया कि कांवड़ मार्ग पर सभी दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों के बाहर नेमप्लेट लगानी होगी जिससे कांवड़ियों की आस्था पर कोई चोट ना मार सके।


आदेश आया तो अधिकारी इसका पालन कराने में जुट गए। पालन हुआ भी लेकिन विरोध के साथ।विरोध ऐसा बढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए फ़ैसले पर कुछ समय के लिए अंतरिम रोक लगा दी थी। बस इसी को लेकर NMF News के संवादादाता विवेक पांडेय ने यूपी के सिद्धार्थनगर के लोगों से बात की और उनका मत जाना। उनकी राय जानने की कोशिश की कि क्या कोर्ट का फैसला सही है ? 

बस फिर क्या। विवेक को यूं तो कई लोग मिले लेकिन एक दुकानदार ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर ऐसा अड़ियल रवैया दिखाया कि जज को ही खरी खोटी सुनाने लगा।और तो और बात गाली गलौज तक आ गई।मतलब सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से नाराज़ इस दुकानदार ने तो आव देखा ना ताव सीधा कह दिया हां मैं साफ़ बोलता हूँ कि ये फ़ैसला ग़लत है।और आगे तो खैर हम आपको सुनवा नहीं पाएंगे कि शख़्स ने क्या कहा ?
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...