×
जिस पर देशकरता है भरोसा

तेजस्वी यादव बने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष, भाई की ‘ताजपोशी’ पर बहन रोहिणी ने कसा तंज, बोलीं- ‘कठपुतली बने शहजादा’

Rohini Acharya on Tejaswi Yadav: आरजेडी में तेजस्वी यादव की ताजपोशी हो गई है. उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. वहीं, बहन रोहिणी आचार्या ने भाई तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘कठपुतली’ बता दिया है.

Author
25 Jan 2026
( Updated: 25 Jan 2026
09:57 AM )
तेजस्वी यादव बने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष, भाई की ‘ताजपोशी’ पर बहन रोहिणी ने कसा तंज, बोलीं- ‘कठपुतली बने शहजादा’
Advertisement

बिहार की राजनीति में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई. तेजस्वी यादव बिहार में पार्टी के युवा चेहरे के रूप में उभरे हैं. उनकी भूमिका एक विपक्षी नेता के तौर पर भी रही है. पार्टी के इस फैसले के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Advertisement

वरिष्ठ नेताओं ने फैसले का स्वागत किया

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद और मजबूत होगा. माना जा रहा है कि पार्टी का यह फैसला भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा है. इस नियुक्ति से आने वाले समय में बिहार की राजनीति में राजद की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है.

‘एक नए युग का शुभारंभ’

Advertisement

इस अवसर पर राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एक नए युग का शुभारंभ. तेजस्वी यादव बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष.” 

तेजस्वी की बहन रोहिणी ने कसा तंज

इसी बीच, लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "सियासत के शिखर- पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और 'गिरोह-ए-घुसपैठ' को उनके हाथों की 'कठपुतली बने शहजादा' की ताजपोशी मुबारक”. 

Advertisement

रोहिणी पहले भी जता चुकि हैं नाराजगी

इससे पहले, रविवार को ही रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में पार्टी की मौजूदा स्थिति, नेतृत्व की भूमिका और आंतरिक हालात पर सवाल उठाए थे. रोहिणी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि घुसपैठियों ने पार्टी की कमान थाम ली है और लालू प्रसाद यादव की विरासत तबाह हो रही है.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें