Advertisement
त्रिपुरा में बांग्लादेश बॉर्डर पर बवाल! BSF जवानों पर तस्करों ने किया था जानलेवा हमला, एक्शन में आई 'सेना', हिरासत में भेजे गए 10 आरोपी
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF जवानों पर हमला मामले में कार्रवाई हो रही है. सुरक्षबलों ने त्वरित एक्शन लेते हुए 10 तस्करों को दबोचा था, जिन्हें अब अदालत ने हिरासत में भेज दिया गया है. दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है.
Advertisement
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आशाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दस लोगों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया. अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने सात पुरुष आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि तीन महिलाओं को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला मामले में एक्शन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दस आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिपाहीजाला जिले की विशेष एनडीपीएस अदालत में पेश किया गया. सात पुरुष आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, जबकि तीन महिलाओं को 10 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया गया.
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कलमचौरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आशाबारी में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पुरुषों और महिलाओं की भीड़ ने कथित तौर पर लाठियों से हमला किया, जिसमें एक कंपनी कमांडर सहित तीन बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
अदालत ने 10 आरोपियों को हिरासत में भेजा
अधिकारी के अनुसार, बीएसएफ कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कथित तौर पर अवैध सीमा पार व्यापार में लिप्त कुछ भारतीय और बांग्लादेशी तस्करों को देखा. जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और एक भारतीय तस्कर को पकड़ लिया. हालांकि, सीमा बाड़ के दूसरी ओर मौजूद बांग्लादेशी तस्कर भाग निकले. अधिकारी ने बताया कि भारतीय तस्कर भी भागने में कामयाब रहा और उसने कथित तौर पर ग्रामीणों को बताया कि बीएसएफ कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की थी.
Advertisement
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों ने किया था जानलेवा हमला!
इसके बाद, लगभग 50 पुरुष और महिलाएं मौके पर जमा हो गए, बीएसएफ वाहन को घेर लिया और जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें कंपनी कमांडर समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बीएसएफ जवानों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
Advertisement
हमलावरों ने कथित तौर पर एक बीएसएफ जवान से पीएजी (पंप एक्शन गन) राइफल छीन ली और एक बीएसएफ वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में एक हमलावर भी घायल हो गया. वरिष्ठ बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया.
Advertisement
सेना, सरकार और सुरक्षबलों का एक्शन जारी
हालांकि, घटना के बाद भी इलाके में तनाव बना रहा. भीड़ ने कथित तौर पर पेड़ काटकर सड़क को अवरुद्ध करने का प्रयास किया ताकि सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के वाहनों की आवाजाही को रोका जा सके.
Advertisement
यह भी पढ़ें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में कथित तौर पर शामिल दस लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सोमवार रात को शुरू किया गया गहन तलाशी अभियान शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए जारी है. बीएसएफ ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि बल भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा और सीमा पार तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के प्रति अपने संकल्प पर अडिग है.