Advertisement
राम माधव, विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी सहित कई नेताओं को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, नितिन नबीन ने घोषित किए राज्यों के प्रभारी
बीजेपी ने राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है.
Advertisement
24*7 चुनावी मोड में रहने वाली बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी, विभिन्न मोर्चा के प्रमुखों, उनके प्रभारियों सहित अब राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. राष्ट्रीय महासचिव, संगठन महासचिव के साथ-साथ राज्य के प्रभारी का पद किसी भी दल में काफी अहम होता है. पार्टी आलाकमान और राज्य नेतृत्व के बीच समन्वय, स्ट्रैटेजी, और संगठन के कामकाज का जिम्मा पार्टी के प्रभारी के ऊपर ही होता है. इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है.
विनोद तावड़े को बनाया गया यूपी का प्रभारी
उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी और जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है. उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है. भाजपा ने बुधवार को प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी पदों के लिए नामों की घोषणा कर दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने विभिन्न राज्यों के निम्नलिखित प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। pic.twitter.com/S3as4bSf3q— BJP (@BJP4India) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 23, 2026Advertisement
Loading Ad...
हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया
अंडमान एंड निकोबार के लिए जय प्रकाश को प्रभारी बनाया गया है. अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी डॉ. देवेश कुमार, आंध्र प्रदेश के प्रभारी डॉ. अरविंद भदौरिया और सह प्रभारी वनथी श्रीनिवासन, असम के प्रभारी मंगल पांडे और सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक, बिहार के लिए हरीश द्विवेदी को प्रभारी और संगीता यादव व रोहन गुप्ता को सह प्रभारी, महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.
Advertisement
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ की प्रभारी स्मृति ईरानी, सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, दादरा नगर हवेली और दमन-दीव के लिए वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को प्रभारी बनाया गया है. दिल्ली में डॉ. विनय सह्स्तबुद्ध को प्रभारी और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल को सह प्रभारी, दर्शनाबेन जरदोश को गोवा का प्रभारी और डॉ. भारती प्रवीण पवार व अनिल एंटनीस को सह प्रभारी, गुजरात के लिए प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी अजय महावर और गोमती साई को बनाया गया है.
वहीं, हरियाणा के लिए प्रभारी स्मृति ईरानी, सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह, हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी दर्शाना सिंह, जम्मू-कश्मीर में प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी रीना कश्यप, झारखंड में प्रभारी गजेंद्र पटेल सह प्रभारी निवेदिता सिंह, कर्नाटक के प्रभारी हरीश द्विवेदी सह प्रभारी डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू, केरलम में प्रभारी प्रो एम. नागराजा सह प्रभारी एम. वेंकटेशन, लद्दाख के प्रभारी राजकुमार भाटिया, लक्षदीप के प्रभारी जॉर्ज कुरियन.
Advertisement
बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया
इसके अलावा बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है. बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी, अमित मालवीय और सदानंद शेट तनावाडे को सह प्रभारी, कमलजीत सहरावत को मणिपुर का प्रभारी और डॉ. राजदीप रॉय को सह प्रभारी, कनाद पुरकायस्थ को मेघालय का प्रभारी, डॉ. नुमल मोमिन को सह प्रभारी, डॉ. भगवत कराड को मिजोरम का प्रभारी और अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है.
डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा की प्रभारी और डॉ. स्वदेश सिंह को सह प्रभारी, पुडुचेरी में के. सुरेंद्रन को प्रभारी, पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी और वीरेंद्र सचदेवा व डॉ. अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है. राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी और कविता पाटीदार व कुलजीत चहल को सह प्रभारी और सिक्किम में राजू बिस्ता को प्रभारी बनाया गया है.
Advertisement
ये भी पढ़ें: बाबा रामदेव-बृजभूषण शरण सिंह विवाद पर लगा विराम, मुलाकात के बाद दोनों ने कहा- अब कोई विवाद नहीं
राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभार
इसी तरह तमिलनाडु में राम माधव को प्रभारी और डीके अरुणा को सह प्रभारी, तेलंगाना में सुनील बंसल को प्रभारी और अभय पाटिल व रेखा शर्मा को सह प्रभारी, त्रिपुरा में मृगांका देव बर्मन को प्रभारी बनाया गया है. पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी और लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है.
Advertisement
वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मध्य प्रदेश का प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को बनाया है, वहीं सह प्रभारी की जिम्मेदारी रेखा वर्मा को सौंपी गई है. राज्य के प्रभारी अब तक डॉ महेंद्र सिंह हुआ करते थे. एक तरफ जहां राज्य के प्रभारी को भाजपा ने बदला है, वहीं राज्य के चार नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा राज्यसभा सदस्य तथा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव कविता पाटीदार को राजस्थान में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढ़ें
इसी तरह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके साथ ही राज्य से नाता रखने वाले आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.