जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की 100वीं जयंती, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने झुकाया सिर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Balasaheb Thackeray 100th birth Anniversary: शिवसेना संस्थापक और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव सहित कई दिग्गजों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि.

Author
23 Jan 2026
( Updated: 23 Jan 2026
07:59 AM )
हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की 100वीं जयंती, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने झुकाया सिर, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Advertisement

बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के संस्थापक हैं, लेकिन उनका प्रभाव हर पार्टी में मजबूत रहा. बालासाहेब ठाकरे जिन्हें हिंदू हृदय सम्राट भी कहा जाता है, इन्होंने हमेशा हिंदुत्व को आगे रखा और दबे कुचलों की आवाज बने. पीड़ितों की मदद करने के लिए जब भी इन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो कभी भी उनका धर्म नहीं देखा, जात नहीं पूछी. ऐसे महान, दिग्गज और प्रभावी शख़्सियत के धनी बालासाहेब ठाकरे की आज 100वीं जयंती है. इस अवसर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें याद किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिवसेना के संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बालासाहेब ठाकरे को महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने वाला एक महान व्यक्तित्व बताया.

‘बालासाहेब ठाकरे एक निडर व्यक्ति’- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, "महान बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर हम एक ऐसी महान हस्ती को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से आकार दिया. अपनी तेज बुद्धि, जबरदस्त भाषण कला और पक्के विश्वास के लिए जाने जाने वाले बालासाहेब का लोगों के साथ एक अनोखा जुड़ाव था. राजनीति के अलावा, बालासाहेब को संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता से भी गहरा लगाव था. एक कार्टूनिस्ट के तौर पर उनका करियर समाज पर उनकी गहरी नजर और विभिन्न मुद्दों पर उनकी निडर टिप्पणी को दिखाता है" 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए उनके विजन से बहुत प्रेरित हैं और इसे पूरा करने के लिए हमेशा काम करेंगे.” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "शिवसेना के संस्थापक, आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की नीतियों और विचारों में राष्ट्र प्रथम का दिव्य भाव था. वे सच्चे अर्थों में राष्ट्र आराधक थे. आज बालासाहेब की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.” 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बालासाहेब ठाकरे को किया याद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, "प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक, शिवसेना के संस्थापक श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. वंचितों, श्रमिकों और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और निर्भीक राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है.”

Advertisement

एकनाथ शिंदे ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "आदरणीय हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत के अवसर पर उनकी पवित्र स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि.” 

Advertisement

शरद पवार ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि 

शरद पवार ने लिखा, "अपने मजबूत विचारों और निडर ठाकरे को बनाए रखते हुए, बालासाहेब ने महाराष्ट्र के हितों के साथ कभी समझौता नहीं किया. अपने शब्दों को चुनने में वे कभी नहीं हिचकिचाए. अलग-अलग मुद्दों पर टकराव होने पर भी उनकी खासियत यह थी कि उन्होंने कभी अपनी बात नहीं छिपाई. राजनीति में विरोध हो सकता है, लेकिन निजी कड़वाहट नहीं होनी चाहिए; बेबाक और मार्मिक टिप्पणी करने वाले शिवसेना प्रमुख, स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.”

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें