Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Italy के दौरे पर जाएंगे PM Modi, Meloni के बुलाने पर जाएंगे विदेश

ख़बर है कि इटली जल्द ही G7 की अध्यक्षता करने वाला है। इसी सिलसिले में अफ़्रीकन और साउथ अमेरिकन लीडर्स को न्योता भेजा जाएगा।

Loading Ad...
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात की चर्चा दोनों देशों के साथ साथ दुनिया में होती है। वैसे तो ये दो राष्ट्र के नेताओं की मुलाक़ात रही है लेकिन मीम आर्मी इस पर खूब सारे मीम्स बनाती है और धड़ल्ले से वायरल करती है। खैर, मस्ती मज़ाक़ और सोशल मीडिया के इस दौर में अकसर तस्वीरों का वायरल हो जाना तो आम बात है, लेकिन एक बार फिर मोदी और मेलोनी चर्चा में है। ख़बर है कि इटली जल्द ही G7 की अध्यक्षता करने वाला है। इसी सिलसिले में अफ़्रीकन और साउथ अमेरिकन लीडर्स को न्योता भेजा जाएगा।

इसी कड़ी में भारत को भी आमंत्रित किया जाएगा…ऐसे में पूरी पूरी उम्मीद है कि भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुखिया नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में जाएंगे। ऐसे क़यास लगाए जा रहे हैं कि ये समिट 13 जून 2024 से 15 जून 2024 तक चलेगा और इसमें Canada, France, Germany, Italy, Japan, UK और US शामिल रहेंगे। इसी में मेलोनी इस बार भारत को न्योता देने का इरादा कर चुकी हैं। पिछले साल भारत आई मेलोनी को भारत से इतना प्यार मिला कि वो मुरीद हो गई थी तभी तो हर मुद्दे पर इटली अब भारत का समर्थन करता नज़र आता है।

क्या है G7 शिखर सम्मेलन?


  • G7 शिखर सम्मेलन G7 सदस्य कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका के नेताओं के लिए हर साल आयोजित होने वाला एक अंतरराष्ट्रीय मंच है।
  • G7 की स्थापना 1975 में हुई थी।
  • G7 का मतलब है Group of 7...ये एक अंतरसरकारी संगठन है जो दुनिया की सबसे बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाओं से बना है।
  • भारत अतिथि के तौर पर G7 का हिस्सा अकसर बनता रहा है। साल 2022 में जब जर्मनी मेजबान था तो भारत को आमंत्रित किया गया था।
  • साल 2021 में जब यूके मेज़बान था तो भारत को आमंत्रित किया गया था
  • अब जब इटली इसका मेज़बान बनने जा रहा है तो फिर मेलोनी की तरफ़ से भारत को न्योता भेजा जाएगा।
 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...