Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पाकिस्तान की चोरी और सीना जोरी, भारत ने निकाल दी...घुसपैठियों पर BSF के एक्शन से भड़का था, मिल गया तगड़ा जवाब

भारत ने पाकिस्तान के दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया. वो लगातार BSF को उकसा रहे थे और चेतावनी के बावजूद भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे थे. इसके बाद पाकिस्तान भड़क गया और प्रभारी उच्चायुक्त को तलब किया. इसके बाद MEA ने पलटवार किया है.

Image Source-IANS
Loading Ad...

पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर किए जाने के बाद पाकिस्तान भड़क गया और भारत पर बेवजह के आरोप लगाए, जिसके बाद भारत ने भी जबरदस्त पलटवार किया है और पाकिस्तानियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया. इससे पहले 1 अक्टूबर को सीमा पर BSF की त्वरित कार्र घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद भी दोनों आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद बीएसएफ की कार्रवाई में दोनों मारे गए. 
  
भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में हुई घटना के संबंध में पाकिस्तान के 'निराधार और प्रेरित आरोपों' को खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा, "विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी राजदूत (साद अहमद वाराइच) को तलब कर पाकिस्तान से हो रही अवैध सीमा-पार घुसपैठ को लगातार बढ़ावा दिए जाने पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया. भारत ने 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में हुई घटना के संबंध में लगाए गए निराधार और प्रेरित आरोपों को भी स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया."

पाकिस्तान क्यों भड़क गया था!

इससे पहले पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने की कोशिश और दो घुसपैठिये मार गिराए जाने पर अपना विरोध जताया था. उसने भारत के प्रभारी राजदूत को तलब कर लिया. दोनों को आम नागरिक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पाकिस्तान ने दावा किया कि वे आम नागरिक थे.

Loading Ad...

इस पर विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि पाकिस्तानी पक्ष को सूचित किया गया कि तीन व्यक्ति भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा पाकिस्तान लौट जाने की कई चेतावनियों के बावजूद वे सीमा की बाड़ की ओर बढ़ते रहे. उसमें कहा गया है कि बीएसएफ को आसन्न सुरक्षा खतरा पैदा करने के कारण उन पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

Loading Ad...

भारत ने पाकिस्तान की चोरी और सीना जोरी, एक झटके में निकाल दी

विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि, "यह घटना पाकिस्तान से संचालित सशस्त्र मादक पदार्थ तस्कर सिंडिकेटों द्वारा बार-बार सीमा-पार आवाजाही के स्पष्ट पैटर्न को उजागर करती है. पाकिस्तान सरकार से कहा कि वह इन सीमा-पार घुसपैठ, मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों और इसमें पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत की जांच करे और उचित सुधारात्मक उपाय करे."

Loading Ad...

मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने का भी कहा गया कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा की पवित्रता का सम्मान करे, संबंधित द्विपक्षीय व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन करे, अपनी सेनाओं को अपनी ओर से अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए निश्चित उपाय करे.

चेतावनी के बावजूद नहीं माने, फिर BSF ने लिया एक्शन!

आपको बता दें कि पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया. बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों ने पहले उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ते रहे. इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और दो घुसपैठियों को मार गिराया.

Loading Ad...

तरनतारन के बीओपी राजोके इलाके की है घटना

यह घटना तरनतारन के बीओपी राजोके इलाके में गुरुवार रात 12.30 बजे हुई. बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे थे. उन्हें चुनौती दिए जाने के बाद फायरिंग की गई, इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए जबकि एक घुसपैठिया वापस पाकिस्तान भाग गया.

बीएसएफ के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिए के भागकर पाकिस्तान की तरफ लौट जाने की बात कही जा रही है. यानी कुल तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दो को मार गिराया गया, जबकि तीसरा वापस लौट गया.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें? 20 साल पुराने मामले की फाइलें फिर खुलीं; जानें क्या है मामला?

BSF और सुरक्षा बलों को उकसा रहे थे घुसपैठिए

वहीं पंजाब के तरनतारन में भिखीविंड के पुलिस उपाधीक्षक अतुल सोनी ने कहा तीन घुसपैठिए भारत की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन बाद में उनमें से एक पाकिस्तान की ओर लौट गया. जानकारी के मुताबिक घुसपैठिए सुरक्षा बलों को लगातार उकसा भी रहे थे और बार-बार चेताये जाने के बावजूद पीछे नहीं हट रहे थे और भारतीय सीमा की ओर बढ़ते रहे. बीएसएफ के एक संतरी के अनुसार, दोनों घुसपैठिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इसके बाद बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों घुसपैठिए मारे गये. बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: पहले को-पायलट ने पढ़ी नमाज, फिर कैप्टन पर किया हमला... स्मित ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती, PM मोदी संग इजरायल आने का मिला खास न्योता

इस घटना के बाद एक बार फिर साफ हुआ कि पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ की कोशिशों को लेकर अलर्ट हैं. बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. पहले उन्हें चेतावनी दी गई और चेतावनी नहीं मानने पर फायरिंग की गई.

यह भी पढ़ें

इस पूरे घटनाक्रम में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि बीएसएफ की ओर से की गई है. वहीं, तीसरे घुसपैठिए के वापस पाकिस्तान लौटने की बात सामने आई है. घटना तरनतारन सेक्टर के राजोके बीओपी इलाके की है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...