×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'... दो दिन में घुटने टेक देगी PAK Army', सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पाकिस्तान को दिखाई औकात

शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि हमारी सेना का इतिहास बहादुरी और गौरव से भरा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान देश की सीमा पर जवाबी हमला कर रहा है. लेकिन, हमारी वीर सेना के जवान पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. मैं अपने बहादुर जवानों का स्वागत करता हूं. जिन्होंने अपना गौरवशाली इतिहास दोहराया है. दुनिया के लोग हमारे देश की सेना का लोहा मानते हैं.

Author
09 May 2025
( Updated: 09 Dec 2025
05:24 AM )
'... दो दिन में घुटने टेक देगी PAK Army', सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पाकिस्तान को दिखाई औकात
Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. उन्होंने दावा किया कि अगले 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान के पास हमला करने की क्षमता नहीं बचेगी.


अवधेश प्रसाद ने भारतीय सेना तारीफ की 


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में गुरुवार रात भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमा क्षेत्रों पर कई मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसको भारत ने हवा में ही नाकाम कर दिया और सख्त जवाबी कार्रवाई भी की.

Advertisement


ऑपरेशन सिंदूर से घबराया पाकिस्तान 


शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि हमारी सेना का इतिहास बहादुरी और गौरव से भरा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान देश की सीमा पर जवाबी हमला कर रहा है. लेकिन, हमारी वीर सेना के जवान पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. मैं अपने बहादुर जवानों का स्वागत करता हूं. जिन्होंने अपना गौरवशाली इतिहास दोहराया है. दुनिया के लोग हमारी देश की सेना का लोहा मानते हैं.

Advertisement


सपा सांसद ने 1965 के युद्ध को किया याद 


सपा सांसद ने 1965 के युद्ध के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब भारत पर अटैक हुआ तब मैं डीएवी कॉलेज में एमए का छात्र था. कॉलेज के हॉस्टल में रहता था. मैंने उस दौरान एक वक्त का खाना सेना के लिए समर्पण कर दिया था. हमारे साथ पढ़ने वाली हमारी बहनों ने अपने जेवरात भी दे दिए थे.

Advertisement


अखिलेश ने किया मोदी सरकार का समर्थन 


सपा सांसद ने कहा कि इस तरह की कहानी बताती है कि जब भी हमारे देश पर संकट आया, पूरे देश ने एकजुटता दिखाई. हमारे नेता अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद साफ कर दिया था कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी फैसला लेगी हम उनके साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे. मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान का हमारी सेना ऐसी हालत कर देगी कि वह हमला करने की स्थिति में नहीं रहेंगे.


Advertisement

यह भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सपा सांसद ने कहा कि निश्चित तौर से पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों का ठिकाना था. भारतीय सेना ने हमेशा के लिए उनके ठिकानों को तबाह कर दिया है. हमारी सेना लगातार आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें