Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Railway पर PM Modi ने कर दिया बड़ा ऐलान, खत्म हो जाएगा Waiting Ticket का लफड़ा
बीजेपी ने इस बार घोषणा पत्र में रेलवे का भी ज़िक्र किया है। घोषणा पत्र में कई तरह के वादे किए गए हैं। उन एक-एक वादों को विस्तार से इस रिपोर्ट में जानिए।
Advertisement
Loading Ad...
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है, उसमें ना सिर्फ़ युवा, नारी, गरीब और किसानों की बात की है। बल्कि इस बार पार्टी ने देश के इंफ़्रास्ट्रक्चर को भी मज़बूत और विकसित करने को लेकर भी कई सारे वादे किए हैं।
घोषणा पत्र में रेलवे को और बेहतर और वर्ल्ड क्लास बनाने की बात कही गई है। जिसमें देश के अंदर उत्तर से लेकर दक्षिण तक बुलेट ट्रेन चलाने और पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए कवच सिस्टम को मज़बूत बनाने का वादा किया गया है।
रेलवे में वेटिंग टिकट एक बड़ी समस्या है। हज़ारों लोग इस समस्या से दो-चार होते हैं। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर बीजेपी गंभीर है। पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि हम ज़्यादा से ज़्यादा पटरियों, ज़्यादा ट्रेनों का विस्तार करेंगे। इससे ये तय हो जाएगा कि वेटिंग लिस्ट कम होगी। लोगों को इन समस्याओं से कम जूझना पड़ेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि…अब वादे भारत स्लीपर ट्रेन भी चलेगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को आराम मिलेगा। साथ ही वादे भारत मेट्रो चलाने की बात भी कही गई है।
रेलवे के सुधार के लिए एक और कदम उठाया जाएगा। इसके लिए देशभर में तेरह सौ से ज़्यादा रेलवे स्टेशनों का विस्तार करेंगे। और इसमें बड़े रेलवे स्टेशन के साथ साथ मध्यम और छोटे स्टेशन भी रहेंगे।
सरकार इस बात पर खूब ज़ोर दे रही है कि देश में आधुनिक ट्रेन चले। ताकि लोगों को सफ़र के दौरान किसी तरह की कोई दिक़्क़त ना हो। आधुनिक ट्रेन के नेटवर्क को लेकर भी बीजेपी ने कई वादे किए हैं। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि देश में वर्ल्ड क्लास ट्रेन जैसे वंदे भारत, अमृत भारत, नमो भारत ट्रेन का और विस्तार किया जाएगा।
ये सच है कि रेलवे में काफ़ी सुविधाएँ बढ़ी है लेकिन अभी भी लोगों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है। बीजेपी इस बात को जानती है कि देश की बड़ी आबादी भी ट्रेन से सफ़र करती है। और गाहे-बगाहे रेलवे का ज़िक्र आम लोगों के बीच बना रहता है। यही कारण है कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में रेलवे का अच्छे से ज़िक्र किया है।
ज़मीन की सियासत को पकड़कर सत्ता तक पहुँचने के कई लाभ होते हैं। बीजेपी ऐसे कई लाभों को भुनाने की कोशिश भी करती है। सामानों को एक शहर से दूसरे शहर पहुँचाने के लिए रेलवे का खूब इस्तेमाल होता है। इसीलिए कहा गया है कि कार्गो परिवहन को बढ़ाने के लिए भी रेलवे नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा।
पिछले कुछ साल के आँकड़े बताते हैं कि हवाई सफ़र करने वाले लोगों की संख्या भी खूब बढ़ी है। इसीलिए नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएँगे। और लगे हाथ अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण लगातार जारी रहेगा। राजनीति को क़रीब से जानने वाले जानते हैं कि बीजेपी सियासी नब्ज को पकड़ लेती है। और इसमें कोई दो राय नहीं कि रेलवे में असुविधा लोगों के लिए समस्या है। इसीलिए बीजेपी ने इसे घोषणा पत्र में स्थान देकर लोगों को विश्वास दिलाया है कि अगर सत्ता वो वापस आए तो ये समस्या दूर हो जाएगी।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...