Advertisement

Loading Ad...

मोनालिसा- फरमान की शादी होगी रद्द! जांच के लिए SC-ST आयोग की टीम पहुंची केरल, लव जिहाद के एंगल से होगी जांच?

Monalisa -Farman Khan Marriage Controversy: मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शोषण के आरोप भी लगाए हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है. अब इस विवाद ने उस मुकाम को छू लिया है जहां मध्य प्रदेश का अनुसूचित जाती -जनजाति (SC -ST ) आयोग केरल (केरलम)  की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच गया है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Monalisa -Farman Khan Marriage: प्रयागराज महाकुंभ से अचानक रातों - रात सोशल मीडिया की Viral girl बनी मोनालिसा भोसले की शादी अब सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं रह गईन है. उनके पति फरमान खान के साथ हुई शादी अब क़ानूनी और प्रशासनिक जटिलताओं में फंस गई है. हाल ही में मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शोषण के आरोप भी लगाए हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है. अब इस विवाद ने उस मुकाम को छू लिया है जहां मध्य प्रदेश का अनुसूचित जाती -जनजाति (SC -ST ) आयोग केरल (केरलम)  की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच गया है. आयोग की टीम मोनालिसा - फरमान की शादी से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत खंगालने के लिए वहां है. वहीं शिकायत के अनुसार, मोनालिसा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मोनालिसा है और उसे बहला फुसलाकर जबरन शादी के लिए केरल ले जाया गया.

मंदिर में हुई शादी की होगी जांच

आयोग की टीम ने अरुमानूर नैनार देवा मंदिर का दौरा किया, जहां कुछ ही दिन पहले मोनालिसा और फरमान ने सात फेरे लिए थे. टीम ने वहां मौजूद दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड की प्रतियां, प्रार्थना पत्र और मंदिर द्वारा जारी शादी प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की. आयोग यह देखना चाहता है कि शादी के समय सभी कानूनी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हुआ था या नहीं. इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि शादी वैध तरीके से हुई है या इसके पीछे कोई गड़बड़ी हुई है. सभी दस्तावेज़ों और सबूतों की समीक्षा के बाद ही यह तय होगा कि अगली कार्रवाई कैसे होगी.

Loading Ad...

क्या नाबालिग हैं मोनालिसा ?

Loading Ad...

इस पूरे मामले की जड़ है मोनालिसा की असली उम्र. मध्य प्रदेश सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को शाम 5:30 बजे हुआ था. इसका मतलब है कि वे अभी केवल 16 साल 2 महीने और कुछ दिन की हैं. अगर यह सही साबित होता है, तो यह मामला बाल विवाह कानून के तहत आएगा. वहीं, शादी के समय मोनालिसा और फरमान ने पुलिस को ऐसे दस्तावेज़ दिखाए थे जिनमें उनकी उम्र को बालिग बताया गया था. आयोग अब इन दोनों विरोधाभासी दावों की जांच कर यह पता लगाने में जुटा है कि सच्चाई क्या है.

पुलिस और नेताओं का साथ

Loading Ad...

11 मार्च को हुई शादी में केरल के कई बड़े नेता जैसे CPM प्रदेश सचिव एम.वी. गोविंदन और मंत्री वी. शिवनकुट्टी भी मौजूद थे. शुरू में जब मोनालिसा के परिवार ने शादी का विरोध किया, तो इस जोड़े ने थंपानूर पुलिस स्टेशन से सुरक्षा मांगी. पुलिस ने परिवार को बुलाया, लेकिन उनके विरोध के बावजूद दस्तावेजों के आधार पर जोड़े को शादी की इजाजत दे दी गई. 

पिता का आरोप-  बेटी को बहलाया-फुसलाया गया

यह भी पढ़ें

मोनालिसा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अभी बच्ची है और उसे बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया. इसी शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश SC‑ST आयोग अब केरल के अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांग रहा है. जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि यह शादी वैध मानी जाएगी या फरमान खान के खिलाफ अपहरण और POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...