Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM Yogi पर बनी फिल्म 'अजेय' पर हाईकोर्ट सख्त, सेंसर ने नहीं दिया सर्टिफिकेट, 14 अगस्त को अगली सुनवाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय' को लेकर चल रहे विवाद पर अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. हाईकोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि फिल्म के निर्माता 8 अगस्त तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पुनरीक्षण समिति के सामने अपना आवेदन दें.

Loading Ad...

फिल्म ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ बीते कई दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है, इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है. बीते कई दिनों से ऋतु मेंगी द्वारा प्रोड्यूस की गई की फिल्म की रिलीज़ डेट टाली जा रही है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय' को लेकर चल रहे विवाद पर अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है.  हाईकोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि फिल्म के निर्माता 8 अगस्त तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पुनरीक्षण समिति के सामने अपना आवेदन दें. 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया निर्देश
बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और डॉ. नीला गोखले शामिल हैं, ने कहा कि फिल्म के निर्माता 8 अगस्त तक सीबीएफसी की पुनरीक्षण समिति के समक्ष आवेदन करें. इसके बाद समिति 11 अगस्त तक आपत्तिजनक दृश्यों या संवादों की जानकारी निर्माताओं को देगी, और 13 अगस्त तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

14 अगस्त को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
इस मामले पर हाईकोर्ट अगली सुनवाई 14 अगस्त को करेगा. कोर्ट ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को रोका जा सके और समय पर प्रमाणन प्रक्रिया पूरी हो. कोर्ट के इस आदेश से फिल्म निर्माताओं को थोड़ी राहत मिली है.

Loading Ad...

फिल्म के निर्माताओं ने सीबीएफसी पर लगाए आरोप
फिल्म के निर्माताओं ने अपनी याचिका में सीबीएफसी पर मनमाना और गैरकानूनी मांगों के गंभीर आरोप लगाए हैं.  याचिका में कहा गया कि फिल्म को सर्टिफिकेट दिलाने के लिए 5 जून को आवेदन किया गया था, लेकिन तय 15 दिनों की समयसीमा बीत जाने के बावजूद सीबीएफसी ने कोई कार्रवाई नहीं की. बाद में, 3 जुलाई को 'प्राथमिकता योजना' के तहत तीन गुना शुल्क भरकर दोबारा आवेदन किया गया, जिसके तहत 7 जुलाई को स्क्रीनिंग की तारीख तय हुई थी. हालांकि, यह स्क्रीनिंग एक दिन पहले बिना कोई कारण बताए रद्द कर दी गई. 

Loading Ad...

‘रिलीज में जानबूझकर देरी करने की कोशिश हो रही है’
निर्माताओं का सबसे गंभीर आरोप सीबीएफसी द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) मांगने को लेकर है. याचिका में कहा गया है कि इस तरह की मांग का किसी भी कानून में कोई प्रावधान नहीं है. यह फिल्म की रिलीज में जाफिल्म ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ बीते कई दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है, इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है. बीते कई दिनों से फिल्म की रिलीज़ डेट टाली जा रही है. नबूझकर देरी करने की कोशिश है. उन्होंने इसे अवैध, अनुचित और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करार दिया है. 

योगी का किरदार निभाने के लिए लिया बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए एक्टर अनंत विजय जोशी ने अपने सिर के बाल मुंडवाए, ताकि वह योगी आदित्यनाथ की छवि के करीब दिख सकें. अनंत ने बताया कि यह फैसला उनके लिए आसान फैसला नहीं था. उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि इस किरदार के लिए उन्हें सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि उसे जीना भी था.

Loading Ad...

किस किताब पर बेस्ड है सीएम योगी पर बनी फिल्म?
रवींद्र गौतम के डायरेक्शन में तैयार 'निर्भीक योगी' की कहानी को दमदार अंदाज में पेश किया गया है. यह फिल्म लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है, जो योगी आदित्यनाथ की असाधारण जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करने को तैयार है. 

क्या है फिल्म की कहानी?
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ एक संत की कहानी है, जो भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ लड़ता है. टीजर में योगी के ‘जनता दरबार’ को दिखाया गया था, जो सत्ता और जनता के बीच टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रतीक है. फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की अस्थिर राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है और यह दिखाती है कि कैसे एक संन्यासी व्यवस्था को बदलने के लिए सामने आता है. 

फिल्म मेकर ऋतु मेंगी ने बताया, “यह टीजर उस साहसी कहानी की झलक है, जो पुरानी व्यवस्था को चुनौती देती है. योगी एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ सुधारक भी हैं, जो भ्रष्ट तंत्र को बदलने की ताकत रखते हैं. दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि वे ऐसी कहानी चाहते हैं, जो साहस और उद्देश्य से भरी हो.”

Loading Ad...

फिल्म की दमदार स्टाकास्ट
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में अनंत विजय जोशी के अलावा दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, परेश रावल राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. रवींद्र गौतम के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण ऋतु मेंगी ने किया है और फिल्म का संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है. इसकी कहानी दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है.

यह भी पढ़ें

पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी योगी पर बनी फिल्म
फिल्म हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन फ़िलहाल सेंसर बोर्ड ने ऋतु मेंगी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को  सर्टिफ़िकेट नहीं दिया है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...