जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

युद्धविराम के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उठाई मांग

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अभूतपूर्व घोषणा के मद्देनजर अब पहले से कहीं ज्यादा इन चीजों की जरूरत है - एक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया जाए. दूसरा, पहलगाम में निर्मम आतंकवादी हमले से लेकर पिछले 18 दिन के घटनाक्रम और भविष्य की राह पर चर्चा, तथा सामूहिक संकल्प दिखाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए."

Author
10 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:31 PM )
युद्धविराम के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उठाई मांग
Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल प्रभाव से पूर्ण युद्धविराम पर शनिवार को सहमति बनने के बाद कांग्रेस ने सरकार से सर्वदलीय बैठक और पिछले दिनों के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की. 


कांग्रेस ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Advertisement


कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अभूतपूर्व घोषणा के मद्देनजर अब पहले से कहीं ज्यादा इन चीजों की जरूरत है - एक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया जाए. दूसरा, पहलगाम में निर्मम आतंकवादी हमले से लेकर पिछले 18 दिन के घटनाक्रम और भविष्य की राह पर चर्चा, तथा सामूहिक संकल्प दिखाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए."


विदेश सचिव ने युद्ध विराम को लेकर दी जानकारी 

Advertisement


इससे पहले, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक बेहद छोटे और नपे-तुले बयान में युद्धविराम की घोषणा की. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से युद्धविराम लागू हो गया है. भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया है. अब 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ दोबारा बैठक करेंगे.


अमेरिका की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम पर सहमत हुए भारत- पाकिस्तान 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर बताया था कि अमेरिका की मध्यस्थता में रात को चली लंबी वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान "पूर्ण तथा तत्काल" युद्धविराम पर सहमत हुए हैं.

Advertisement

पिछले महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर 7 मई को तड़के पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था.


Advertisement

यह भी पढ़ें

इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों और आबादी वाले इलाके में ड्रोन तथा मिसाइलों से हमले किए, जिनमें ज्यादातर को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें