Advertisement
बेंगलुरु के 5-स्टार होटल के पूल में दौड़ा कंरट, दो विदेशी नागरिकों की मौत, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
कॉनराड होटल बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) में केसिंग्टन रोड अल्सूर में है. यह हिल्टन ग्रुप का 24 मंजिला होटल है. जिसमें एक यहां स्टैंडर्ड रूम में ठहरने की लागत कम से कम 25 हजार रुपए है.
Advertisement
बेंगलुरु (Bengaluru) के 5 स्टार होटल कॉनराड (Conrad Hotel) में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां स्विमिंग पूल में करंट दौड़ने से दो लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक विदेशी नागरिक थे. इस मामले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है एक जर्मन और स्लोवाकियाई नागरिक होटल की तीसरी मंजिल के पूल (Swiming Pool) में उतरे थे. स्विमिंग के दौरान अचानक पूल में करंट दौड़ गया. करंट लगने से दोनों गेस्ट छटपटाने लगे. इस दौरान वहां मौजूद एक भारतीय अटेंडेंट और एक अमेरिकी नागरिक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, हालांकि वह बचाने नहीं पाए और खुद घायल हो गए. आनन- फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां दोनों खतरे से बाहर हैं.
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Visuals from the Conrad Hotel in Bengaluru's Halasuru area, where two foreign nationals tragically died due to suspected electrocution. https://t.co/e3FN7PRLqI
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 31, 2026Advertisement
Loading Ad...
पुलिस ने दर्ज किया केस
Advertisement
मृतकों की पहचान 57 साल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और 45 साल के स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट के रूप में हुई है. बताया जा रहा है अलेक्जेंडर लुफ्थांसा एयरलाइंस के क्रू सदस्य थे. जबकि जुराज स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट टेक कंपनी IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर थे. पुलिस ने इस मामले को लापरवाही का मानते हुए कॉनराड होटल प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मृतकों में एक नागरिक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया है.
Advertisement
कॉनराड होटल बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) में केसिंग्टन रोड अल्सूर में है. यह हिल्टन ग्रुप का 24 मंजिला होटल है. जिसमें एक यहां स्टैंडर्ड रूम में ठहरने की लागत कम से कम 25 हजार रुपए है. इस 5 स्टार बिजनेस और लग्जरी होटल से अल्सूर झील का खूबसूरत नजारा दिखता है. वैसे तो इसका मैनेजमेंच अंतर्राष्ट्रीय होटल चेन हिल्टन वर्ल्डवाइड के पास है लेकिन भारत में इसकी ओनरशिप भारत दिग्गज रियल स्टेट कंपनी प्रेस्टीज ग्रुप के पास है.
यह भी पढ़ें