नकली पहचान, फर्जी आधार, कई शहरों में रेकी....दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, तमिलनाडु-बंगाल से 8 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी आतंकी साजिश को बेनकाब कर दिया है. तमिलनाडु और बंगाल से 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग नकली पहचान धारण कर, फर्जी आधार कार्ड कार्ड के साथ रह रहे थे और हैंडलर्स के संपर्क में थे.
Follow Us:
राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले के अलर्ट के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश को बेनकाब की है. पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग में शामिल 8 संदिग्ध लोगों को दबोच लिया है. ये आरोपी पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे.
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठनों की शह पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी। पकड़े गए संदिग्धों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए।
पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के समर्थन में हो रही थी सोशल मीडिया पोस्टिंग!
दिल्ली पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु और बंगाल से पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। तमिलनाडु के उथुकुली से 2, पल्लादम से 3 और तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से एक संदिग्ध को पकड़ा गया।
कुछ ऐसे पकड़ में आए आतंकी!
सामने आया है कि संदिग्धों ने अपनी पहचान छिपाकर रखी और फर्जी आधार कार्ड के सहारे गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर आतंकियों के मददगार बनकर इन संदिग्धों ने कई शहरों की रैकी की। दिल्ली में फ्री कश्मीर के पोस्टर भी लगाए। वे अन्य संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल थे।
पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में थे आतंकी!
शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि संदिग्धों के पास से बरामद मोबाइल का इस्तेमाल कथित तौर पर बैन किए गए आतंकी संगठनों को सपोर्ट करने वाले कंटेंट को शेयर करने और संदिग्ध हैंडलर्स के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया गया था। हालांकि, कम्युनिकेशन रिकॉर्ड को एनालाइज करने और बड़े नेटवर्क से संभावित लिंक की पहचान करने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
खुफिया इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां भड़काऊ ऑनलाइन एक्टिविटी और बॉर्डर पार से काम कर रहे कट्टरपंथी लोगों के साथ संदिग्ध बातचीत के बारे में खास इंटेलिजेंस इनपुट के बाद की गईं। पुलिस ने तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे और संदिग्धों को पकड़ा। संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई।
इस मॉड्यूल के 8 आतंकियों की गिरफ्तारी!
इस आतंकी मॉड्यूल में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं। पिछले दिनों दो संदिग्धों को दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। फिलहाल, दिल्ली पुलिस तमिलनाडु में गिरफ्तारी के बाद सभी संदिग्धों को दिल्ली लेकर पहुंची है। यहां संदिग्धों से पूछताछ हो सकती है, जिसमें कई और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
आतंकी हमले के इनपुट के बाद अलर्ट पर दिल्ली और कई शहर!
होली से पहले खुफिया एजेंसियों ने देश की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा इनपुट दिया है. इसमें देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट जारी किया है. पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा भारत में कई जगह हमले की साजिश रच रहा है. दिल्ली का लाल किले एक बार आतंकियों के निशाने पर है.
सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के पास धमाके करने की योजना बना रहा है. उनकी टारगेट लिस्ट पर देश के कई मंदिर भी है. खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी संगठन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और दहशत फैलाना है.
मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा
इसी बीच इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि देश भर के खास मंदिर आतंकियों का संभावित टारगेट बन सकते हैं. खुफिया एजेंसी के इनपुट मिलने के बाद अयोध्या, मथुरा, वाराणसी समेत देश के अन्य मंदिरों और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, घनी आबादी इलाकों, चौक-चौराहों पर CCTV से पैनी नजर रखी जा रही है. वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement