×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जहां छुपे थे आतंकी, भारतीय सेना ने उड़ाया वो ठिकाना, किश्तवाड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को किया ढेर

सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है, घाटी में सुरक्षाबल चुन-चुनकर दहशतगर्दों का सफाया करने के लिए सघन अभियान चला रहे हैं. सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने को भी तबाह कर दिया.

Author
22 Feb 2026
( Updated: 22 Feb 2026
11:38 AM )
जहां छुपे थे आतंकी, भारतीय सेना ने उड़ाया वो ठिकाना, किश्तवाड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को किया ढेर
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के दो आतंकी मारे गए. इनमें आतंकी संगठन का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है. सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने को भी तबाह कर दिया. 

सेना के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट से इस ऑपरेशन की जानकारी दी गई है. नागरोटा में सेना के व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर कहा, ‘दो आतंकवादी मारे गए. ऑपरेशन त्राशी-1 जम्मू-कश्मीर पुलिस, अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी और हमारे अपने खुफिया सूत्रों से मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत किश्तवाड़ क्षेत्र में एक सुनियोजित संयुक्त अभियान शुरू किया गया.’

सेना के पोस्ट में बताया गया, CIAF डेल्टा व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ समन्वय में रविवार 22 फरवरी को सुबह 11 बजे दुर्गम इलाके में आतंकवादियों से दोबारा मुठभेड़ की. सैनिकों ने मुठभेड़ स्थल पर दो आतंकवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही दो AK-47 राइफलों समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए.’

Advertisement

सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है, घाटी में सुरक्षाबल चुन-चुनकर दहशतगर्दों का सफाया करने के लिए सघन अभियान चला रहे हैं. सेना की ओर से कहा गया है कि आतंकियों की तलाश जारी है और जो लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे उन्हें कोई पनाह नहीं मिलेगी. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना के दो पैरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया. 

पहले भी चला था घने जंगल में ऑपरेशन 

इस महीने इस इलाके में यह दूसरी घटना है. इससे पहले, 4 फरवरी को इसी घने जंगल वाले इलाके में गोलीबारी हुई थी. किश्तवाड़ के चतरू इलाके में पिछले एक साल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक दर्जन से ज्यादा मुठभेड़ हुई हैं. ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में विदेशी आतंकवादियों का एक समूह सक्रिय है, जो किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर जिलों के बीच अपना ठिकाना बदलते रहते हैं. 

Advertisement

सुरक्षाबलों को चकमा देता रहा आतंकी संगठन 

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ पाकिस्तानी आतंकवादियों के इस समूह का लगातार पीछा कर रहे हैं. इसी गहन खोज के कारण यह समूह सुरक्षा बलों पर हमला करने की कोशिश करने के बजाय एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहा है.

यह भी पढ़ें- नकली पहचान, फर्जी आधार, कई शहरों में रेकी....दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, तमिलनाडु-बंगाल से 8 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू मंडल के पहाड़ी जिलों में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे. शाह ने 7 फरवरी को जम्मू की अपनी पिछली यात्रा के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण शांति लाने के लिए मिशन-मोड दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें