Advertisement
CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे का बड़ा आदेश, दिल्ली आने वाली राजधानी, तेजस, शिवगंगा और अमृत भारत जैसी ट्रेनें रद्द
दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के मद्देनज़र हाई अलर्ट है. ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है.
Advertisement
देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कुछ छात्र संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसी बीच भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है. यह फैसला दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए लिया गया है.
रेलवे के इस आदेश का असर उन यात्रियों पर पड़ सकता है, जिन्होंने 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने या यहां से आगे की यात्रा करने की योजना बनाई है. ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर हासिल कर लें. बता दें इसके पहले दिल्ली पुलिस ने भी अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली के सभी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है.
क्या है रेलवे का आदेश?
Advertisement
9 अक्टूबर को जारी रेलवे के आदेश के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्देश दिया गया है. रेलवे के कोचिंग निदेशालय की ओर से जारी आदेश में दोनों स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका का हवाला दिया गया है. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ट्रेनों को रद्द करने का फैसला सीधे तौर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण लिया गया है या इसके पीछे अन्य परिचालन संबंधी परिस्थितियां भी हैं.
Advertisement
Dear Passengers, In view of the anticipated severe road traffic congestion in the areas surrounding New Delhi Railway Station and Hazrat Nizamuddin Railway Station on 10th October 2026, it has been decided that all Mail/Express trains originating from their source stations after 14:00 hrs on 9th October 2026 and scheduled to arrive at New Delhi Railway Station or Hazrat Nizamuddin Railway Station between 04:00 hrs and 14:00 hrs on 10th October 2026 will be cancelled at source. In view of the above, the following train will remain cancelled. For more details, please check the RailOne app or the NTES app. The inconvenience caused is deeply regretted.
— DRM Danapur (@drmdnr) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 9, 2026
राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
Advertisement
रेलवे के आदेश के तहत कई प्रमुख ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है. इनमें पटना से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, तेजस शामिल हैं. इसके अलावा कानपुर से आने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन आने वाली राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस का भी जिक्र किया गया है. बनारस से नई दिल्ली आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ने की बात कही गई है. हालांकि, यात्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि किसी ट्रेन का नाम सूची में होने भर से उसकी मौजूदा स्थिति की पुष्टि नहीं होती. अंतिम जानकारी के लिए ट्रेन नंबर और यात्रा की तारीख के आधार पर रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांच करना जरूरी है.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मार्च और प्रदर्शन करने की घोषणा की है. पार्टी और उससे जुड़े छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है. प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए हैं. CJP का कहना है कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद वह प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने आंदोलन को शांतिपूर्ण रखने की बात भी कही है. दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति नहीं मिली है और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों तथा केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है.
Advertisement
INDIA गठबंधन के सांसद भी उठा चुके हैं सवाल
चुनाव आयोग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दल पहले भी विरोध दर्ज करा चुके हैं. INDIA गठबंधन के सांसदों ने भी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मतदाता सूची तथा मतदान के अधिकारों से जुड़े सवाल उठा चुके हैं. वहीं, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध जारी रखने की बात कही है. इन राजनीतिक गतिविधियों के बीच 10 अक्टूबर का प्रस्तावित प्रदर्शन राजधानी की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, प्रदर्शन और रेलवे के फैसले के बीच सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Advertisement
स्टेशन जाने से पहले जरूर जांचें ट्रेन का स्टेटस
अगर आपकी यात्रा 10 अक्टूबर को है, तो बिना जानकारी लिए रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होना परेशानी बढ़ा सकता है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों या NTES पर ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचें. जरूरत पड़ने पर रेलवे हेल्पलाइन से भी जानकारी ली जा सकती है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि रेलवे के इस आदेश से खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिनकी ट्रेन निर्धारित समय के दौरान नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली है. ट्रेन रद्द होने या समय में बदलाव की स्थिति में वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाना बेहतर रहेगा. यात्रा से पहले एक बार फिर ट्रेन नंबर, प्रस्थान स्टेशन और गंतव्य की पुष्टि कर लें, ताकि आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सके.