दिल्ली में प्रदर्शन के लिए दिपके की टीम को नहीं मिली इजाजत, आंदोलन से पहले अलर्ट, ज्वाइंट CP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ज्वॉइंट कमिशनर पुलिस नूपुर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेट्रो स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक के रूट के बारे में बताया. दिल्ली के करीब 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे.
Follow Us:
देश की राजधानी इन दिनों आंदोलन का अखाड़ा बनी हुई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के बाद कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है. हालांकि इस आंदोलन के लिए CJP को अभी तक परमिशन नहीं मिली है.
ज्वॉइंट कमिशनर पुलिस नूपुर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेट्रो स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक के रूट के बारे में बताया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई है. वहां पर BNSS की धारा 163 लागू है यानी 5 लोग नहीं जुट सकते. अगर इसका पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी.
LIVE: Delhi Police Holds Big Press Conference on Jantar Mantar Protest I Rahul Gandhi I CJP #delhi #protest #delhipolice #jantarmantar #cjp #indiabloc #rahulgandhi #protest #live https://t.co/6uPKsvdzap
— ANI (@ANI) October 9, 2026
57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. भीड़ बढ़ने की आशंका और आपराधिक तत्वों को रोकने के लिए दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगी.
Delhi | "In view of proposed protests and the likelihood of unruly mob movement, Delhi Metro entry/exit gates across 57 stations may be closed from 9:00 PM on October 9 till the situation normalizes on October 10," according to a letter written by the Delhi Police to the DMRC. https://t.co/YXXHD2TVmU
— ANI (@ANI) October 9, 2026
पुलिस के मुताबिक, ये गेट 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से बंद किए जा सकते हैं और 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक बंद रह सकते हैं. इन स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो के फेरे भी घटाए जा सकते हैं. दिल्ली पुलिस के अनुरोध के बाद DMRC ने यह फैसला लिया है.
प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी तैयारी
बताया जा रहा है 10-11 अक्टूबर को पुलिस के 4000 जवान तैनात रहेंगे. दिल्ली के कई इलाकों और बॉर्डर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी. इसके अलावा CAPF की 20 कंपनियां तैनात की जाएंगी.
यह भी पढ़ें
वहीं, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल रद्द रहेंगी. रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है. इसके साथ ही सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा चेक रहेगा.