×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा फैसला, उरी के लोगों को श्रीनगर किया जा रहा शिफ्ट

भारत की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार हमले की कोशिश जारी है.

Author
09 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:24 AM )
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा फैसला, उरी के लोगों को श्रीनगर किया जा रहा शिफ्ट
Advertisement

पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उरी जिले के सभी सीमावर्ती गांवों को खाली करवा दिया गया है. सभी नागरिकों को बस में भरकर श्रीनगर भेजा जा रहा है.


 उरी के सीमावर्ती गांवों को कराया गया खाली

Advertisement


भारत की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार हमले की कोशिश जारी है.


पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक 

Advertisement


पाकिस्तान की ओर से 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया.

पाकिस्तान ने उरी सेक्टर के लगमा गांव को बनाया निशाना 


इस बीच, पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार बिना उकसावे की गोलीबारी जारी है. पाकिस्तान ने उरी सेक्टर के लगमा गांव को भी निशाना बनाया है. सीमा पार से लगमा गांव में गिरे एक बम ने दुकान को तबाह कर दिया.


Advertisement

यह बम एक दुकान के पास आकर गिरा, जिसके कारण दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बड़े पैमाने पर गोलीबारी की है, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ है.


बीएसएफ के जवानों ने सात आतंकवादियों को मारा 

Advertisement


वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया है.


बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की मदद से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से में घुसपैठ की कोशिश की.

Advertisement


सूत्रों ने बताया, "घुसपैठ की इस नाकाम कोशिश के दौरान सात आतंकवादी मारे गए हैं. इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है."

यह भी पढ़ें


इससे पहले, गुरुवार देर शाम बारामुला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों पर पाकिस्तान की भारी मोर्टार गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हुआ था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें