Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

इधर CJP के प्रदर्शनकारियों पर क्रैकडाउन, उधर अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़! महाराष्ट्र में दादी का निधन

दिल्ली में CJP के प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ और सीजेपी की टॉप लीडरशिप को डिटेन किए जाने के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक दिपके की दादी उम्र संबंधी वजहों से बीमार चल रही थीं.

Image Source: VIDEOGRAB IANS
Loading Ad...

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का शनिवार को निधन हो गया है. दिपके की दादी हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी में उनके मूल गांव में रहती थीं. वह लंबे समय से बीमार थीं और उम्र ज्यादा होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. आज उन्होंने अंतिम सांस ली. वह अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके की मां थीं.

अभिजीत दिपके की दादी का निधन

जिस वक्त यह दुखद खबर आई, उस वक्त अभिजीत दिपके खुद दिल्ली में हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन के लिए वह आज सुबह ही मुंबई से दिल्ली रवाना हुए थे, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.

Loading Ad...

अभिजीत के माता-पिता अनिता और भगवान दिपके अभी छत्रपति संभाजीनगर में हैं. उनके घर के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है. दादी के निधन की खबर के बाद दोनों के तुरंत हिंगोली के लिए रवाना हो की जानकारी है.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, सौरव और रांका को अलग-अलग डिटेंशन सेंटर में रखा; अब तक 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई

महाराष्ट्र के हिंगोली में ली अंतिम सांस

Loading Ad...

अब सबकी नजर इस बात पर है कि दादी के निधन की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अभिजीत को संभाजीनगर या हिंगोली जाने की अनुमति कब देती है.

बता दें कि शनिवार सुबह सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: प्रकाश राज ने PM मोदी पर निकाली भड़ास, लोगों से नहीं हुआ बर्दाश्त, एक्टर की लगा दी क्लास

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सीजेपी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान के अंदर घुसे जिसमें अभिजीत दिपके राष्ट्रीय राजधानी आ रहे थे. फ्लाइट कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी. हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं. मुझे गिरफ्तार करो."

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...