जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मेट्रो बंद, ट्रेनें कैंसिल, इंटरनेट ठप... CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, बॉर्डर पर BSF का पहरा

10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बीच मेट्रो स्टेशनों, ट्रेनों और दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा संबंधी सख्त कदम उठाए जाने की खबर है.

मेट्रो बंद, ट्रेनें कैंसिल, इंटरनेट ठप... CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, बॉर्डर पर BSF का पहरा

CJP Protest Update: देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज यानी 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसके लिए CJP की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की गई है. हालांकि, इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. यही वजह है कि प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. राजधानी में भीड़ न जुटे, इसके मद्देनजर 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं. वहीं, दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, दिल्ली से सटे जिलों के बॉर्डर पर BSF के जवानों को तैनात किया गया है.

Advertisement
08:03 AM (3m पहले)

CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की 'पिंक फोर्स' तैनात

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

CJP के आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत अपनी 'पिंक फोर्स' को भी मैदान में उतारा है.महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाल के दिनों में बदसलूकी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है.

08:03 AM (3m पहले)

दिल्ली के संसद मार्ग इलाके में भारी फोर्स तैनात

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत कर दिया है. इसी कड़ी में टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ाते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो. बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है.a

07:44 AM (22m पहले)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले अलर्ट, टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. एहतियात के तौर पर टिकरी बॉर्डर पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट हैं, वहीं सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है.

07:27 AM (39m पहले)

CJP सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान, अभिजीत दीपके बोले- जहां रोकेंगे, वहीं होगा प्रदर्शन

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

CJP की ओर से समर्थकों से सुबह 10 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है. अभिजीत दीपके अपने सहयोगियों सौरभ दास, आशुतोष रांका और अन्य समर्थकों के साथ सुबह 9:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सभी जंतर-मंतर की ओर कूच करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है. 
पुलिस की पाबंदी के बावजूद अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि प्रदर्शन होकर रहेगा. उनका कहना है कि उन्हें जिस जगह पर रोका जाएगा, वही जगह उनके लिए जंतर-मंतर होगी. उन्होंने जेल जाने तक के लिए तैयार रहने की बात कही है।.इस बीच, दीपके ने सुबह-सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं...एक जो हो रहा है, होने दो, बर्दाश्त करते जाओ...या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की.'

07:24 AM (43m पहले)

राजधानी के कई इलाक़े में BNS की धारा 163 लागू

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में लागू धारा 163 का हवाला देते हुए साफ किया है कि प्रतिबंध की अवधि में जंतर-मंतर सहित किसी भी स्थान पर लोगों का इकट्ठा होना या विरोध-प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ होगा. पुलिस ने विशेष रूप से जंतर-मंतर पर भीड़ जुटाने को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

07:22 AM (45m पहले)

दिल्ली में 24 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास के इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया है. शुक्रवार शाम से लागू हुआ यह प्रतिबंध संबंधित क्षेत्र के चार किलोमीटर के दायरे में प्रभावी रहेगा. पुलिस के अनुसार, इंटरनेट सेवाओं पर यह पाबंदी 24 घंटे तक जारी रहेगी और शनिवार रात 10 बजे इसे समाप्त किया जाना निर्धारित है.

07:17 AM (49m पहले)

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और बाहर निकलने पर रोक लगाए जाने की जानकारी सामने आई है. इस व्यवस्था के तहत राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का फैसला किया गया है. इस सूची में कनॉट प्लेस, सेंट्रल दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं. ऐसे में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्टेशनवार जानकारी जानना जरूरी है.

07:13 AM (53m पहले)

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, जिले को 20 जोन में बांटा

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए नई दिल्ली जिले को 20 जोन में विभाजित किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक जोन की निगरानी जॉइंट कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी करेंगे. इसके साथ ही, विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखेंगे. किसी भी आपात स्थिति में बेहतर समन्वय के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा निगरानी को और मजबूत करने के लिए नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं. पुलिस इन कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दे रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें