बुर्के वाली महिला पर चढ़ा सनातन का ऐसा रंग, कांवड़ लेने पहुंची, लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत, बरसाए फूल

तमन्ना मलिक का बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होना और लोगों द्वारा उसका सम्मान करना समाज को एक अच्छा संदेश देता है. यह घटना दिखाती है कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत और सम्मान सबसे ऊपर हैं.

Author
14 Feb 2026
( Updated: 14 Feb 2026
03:14 PM )
बुर्के वाली महिला पर चढ़ा सनातन का ऐसा रंग, कांवड़ लेने पहुंची, लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत, बरसाए फूल
Image Source: Social Media

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हाल ही में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की. लोगों को आपसी प्रेम और सम्मान का संदेश दिया. यहां एक मुस्लिम युवती, जिसका नाम तमन्ना मलिक बताया गया, कांवड़ यात्रा में शामिल हुई. कहा जा रहा है कि वह पहले मुस्लिम थी और अब उसने हिंदू धर्म अपना लिया है. खास बात यह रही कि उसने बुर्का पहना हुआ था और साथ ही माथे पर तिलक भी लगाया हुआ था. वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ के साथ अपने गांव की ओर लौट रही थी. जब वह अमरोहा जिले की सीमा में पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर उसका और उसके साथ चल रहे शिवभक्तों का स्वागत किया. हर तरफ “बम-बम भोले” के जयकारे सुनाई दे रहे थे. यह दृश्य बताता है कि हमारे समाज में आज भी एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करने की परंपरा जिंदा है.

पुलिस और प्रशासन की सतर्कता

इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. जैसे ही कांवड़ियों का जत्था जिले की सीमा में दाखिल हुआ, पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली. नौगावां सादात थाने की पुलिस ने पूरे जत्थे को कड़ी निगरानी में आगे की ओर रवाना किया. अधिकारियों का कहना था कि उनकी पहली जिम्मेदारी सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक होने की वजह से इस समय कांवड़ यात्रा में बहुत भीड़ है.ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है.हाईवे और मंडी धनौरा मार्ग पर खास निगरानी रखी जा रही है. भारी वाहनों को रोका गया है और छोटे वाहनों के रास्ते बदले गए हैं. नेशनल हाईवे पर एक तरफा ट्रैफिक चलाया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह

रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन शिवभक्त गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. इसी कारण हर साल हजारों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने नजदीकी शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं. इस समय भी सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ देखी जा सकती है. वे भजन गाते हुए, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस रातभर यात्रा मार्ग पर गश्त कर रही है. हर जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और सभी श्रद्धालु अपनी यात्रा आराम से पूरी कर सकें.

बदायूं में भी कड़ी सुरक्षा

सिर्फ अमरोहा ही नहीं, बल्कि बदायूं जिले में भी प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया. उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए. खास तौर पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया है.
महाशिवरात्रि के मौके पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से तुरंत निपटने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें

तमन्ना मलिक का बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होना और लोगों द्वारा उसका सम्मान करना समाज को एक अच्छा संदेश देता है. यह घटना दिखाती है कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत और सम्मान सबसे ऊपर हैं. अमरोहा में जो दृश्य देखने को मिला, वह एकता और भाईचारे की मिसाल है.
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धा, सुरक्षा और सद्भाव का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। भक्त पूरे उत्साह में हैं और प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा है. यही हमारे समाज की असली ताकत है.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें