जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में आज सियासी घमासान... राहुल गांधी-अखिलेश के 'सुप्रीम मार्च' में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के नेता, CJP भी मांगेगी प्रदर्शन की इजाजत

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सोमवार को राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं. वहीं, CJP भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगने पहुंचेगी. दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है.

दिल्ली में आज सियासी घमासान... राहुल गांधी-अखिलेश के 'सुप्रीम मार्च' में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के नेता, CJP भी मांगेगी प्रदर्शन की इजाजत

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने हल्लाबोल शुरू किया, लेकिन इस बार दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी काफी तगड़ी है. राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जंतर-मंतर के आसपास के इलाके में चार से पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. वहीं, सोमवार को विपक्ष ने भी सड़क पर उतरने का ऐलान किया है. विपक्षी दलों के सांसद आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और CJI सूर्यकांत को ज्ञापन सौंपने की बात कही है. हालांकि, सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि मुख्य न्यायाधीश ने 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इसी तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. आज के इस मार्च में अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. वहीं, CJP के नेता सुबह 10 बजे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे. ऐसे में आज का दिन भी हंगामेदार रहने की आशंका है. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है.

Advertisement
08:56 AM (14m पहले)

INDIA ब्लॉक के मार्च को लेकर सुरक्षा सख्त, बाराखंभा रोड पर भारी तैनाती

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मंडी हाउस के नजदीक बाराखंभा रोड पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. मौके पर दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कर्मी भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

08:54 AM (16m पहले)

INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले हुड्डा के आवास पर जुटे हरियाणा कांग्रेस के नेता

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव


सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित INDIA ब्लॉक के मार्च में शामिल होने के लिए हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के आवास पर एकत्र हुए हैं. सभी नेताओं के आज होने वाले मार्च में शामिल होने की संभावना है.

07:59 AM (1h पहले)

SC मार्च मार्च से पहले राहुल गांधी की युवाओं से अपील

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश खुलफ के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए आज विपक्षी दल सड़कों पर उतरने वाला है. इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीती शाम सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर युवाओं से इस प्रदर्शन मार्च में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने लिखा 'कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी. लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा.vऐसा भारत हम नहीं चाहते. कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे.

07:44 AM (1h पहले)

दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई रास्तों पर लग सकता है डायवर्जन

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से जरूरत के अनुसार कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है. ऐसे में संबंधित सड़कों और उनके आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी ले लें और सफर के दौरान संभावित जाम व रूट में बदलाव को ध्यान में रखकर चलें.

07:41 AM (1h पहले)

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर आज भी रहेंगे बंद

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. इसके मद्देनजर आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 6 प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी. हालांकि, यात्रियों को इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी. सुरक्षा एजेंसियां शाम 4 बजे के बाद हालात की समीक्षा करेंगी. इसके बाद स्थिति के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी. बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें