Advertisement
कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पौष्टिक होना चाहिए। इससे पूरे दिन शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह जल्दी उठकर ताजा और घर का बना नाश्ता करें। बाहर का जंक फूड और पैकेट वाले नाश्ते से जितना हो सके बचें।
Advertisement
दिन की शुरुआत सही हो, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। सुबह उठकर खाने वाली सबसे पहली मील सबसे ज़रूरी होती है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि पूरे दिन के स्वास्थ्य और एक्टिविटी को भी प्रभावित करता है। कई लोग सुबह जल्दबाजी में गलत चीजें खा लेते हैं, जो लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सुबह का संतुलित और पौष्टिक नाश्ता शरीर को जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करता है। इससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और थकान नहीं होती, लेकिन अगर नाश्ते में ज्यादा नमक, चीनी और वसा (फैट) वाली चीजें शामिल की जाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
सुबह का नाश्ता रखें हल्का
Advertisement
सुबह का नाश्ता हल्का लेकिन पौष्टिक होना चाहिए। इससे पूरे दिन शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह जल्दी उठकर ताजा और घर का बना नाश्ता करें। बाहर का जंक फूड और पैकेट वाले नाश्ते से जितना हो सके बचें।
Advertisement
एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह के नाश्ते में ये गलतियां आम हैं। लोग आमतौर पर ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे चाय में अतिरिक्त चीनी, बिस्किट, केक या मिठाई, तला-भुना नाश्ता जैसे समोसा, कचौड़ी, परांठा या पकौड़े आदि। ज्यादा नमक वाले स्नैक्स जैसे नमकीन, चिप्स या अचार के साथ ही सबसे बड़ी गलती सुबह खाली पेट केवल चाय या कॉफी पीते हैं और पूरा नाश्ता छोड़ देते हैं।
नाश्ते में खाएं Healthy चीज़ें
Advertisement
गलत चीज़ें खाने की आदतें धीरे-धीरे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऐसे में बचाव जरूरी है। इसके लिए नाश्ते में दलिया, ओट्स, सूजी का हलवा और ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं। फल जैसे सेब, केला, संतरा, पपीता या मौसमी फल, अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना या मेथी के अंकुरित दाने, दही, सादा दही या फ्रूट योगर्ट के साथ ही पोहा, रोटी-सब्जी कम तेल वाली हरी सब्जी के साथ 1-2 रोटी नाश्ते के तौर पर ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें
सुबह का नाश्ता केवल पेट भरने के लिए नहीं होता। नाश्ते में आप क्या खा रहे हैं, इसका चुनाव आपको फिट रखता है और आपकी productivity को भी बढ़ाता है।