×
जिस पर देशकरता है भरोसा

थायरॉइड और इंफेक्शन की इन दवाओं में खतरनाक केमिकल! जानलेवा हो सकता है सेवन, सरकार ने जारी की चेतावनी

केंद्र सरकार ने थायरॉइड और संक्रमण की दो सबसे ज्यादा ली जाने वाली दवाओं में खतरनाक साइड इफैक्ट्स पाए हैं. इसके बाद दवा नियामक संस्था (CDSCO) और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने चेतावनी जारी की है.

थायरॉइड और इंफेक्शन की इन दवाओं में खतरनाक केमिकल! जानलेवा हो सकता है सेवन, सरकार ने जारी की चेतावनी
Advertisement

केंद्र सरकार ने थायरॉइड की दवाई खाने वालों को आगाह किया है. थायरॉइड की दवा में इस्तेमाल होने वाले केमिकल कार्बिमाजोल (Carbimazole) में कुछ साइड इफैक्ट्स मिले हैं. जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं. इससे बचने के लिए सरकार ने सख्त चेतावनी जारी की है. 

थायरॉइड और संक्रमण की दवाओं के लिए सरकार नई सेफ्टी वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग एंटीबायोटिक डॉक्सीसाइक्लिन और थायरॉइड की दवा कार्बिमाजोल को लेकर है. जिनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. सरकारी चेतावनी दवाओं से जुड़े साइड इफेक्ट्स (दुष्प्रभाव) की समीक्षा के बाद आई है. 

सरकार की ओर से जारी किए गए ये निर्देश

Advertisement

दवा नियामक संस्था (CDSCO) और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि दवा कंपनियां इन दवाओं के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन जानकारी) और पैकेट पर दवाओं के इन बुरे प्रभावों को सख्त सुरक्षा चेतावनी के रूप में लिखें. 

थायरॉइड की दवा में ये साइड इफैक्ट्स 

सरकार की चेतावनी में बताया गया कि इस दवा को खाने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बहुत कम हो सकती है. जिससे गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. व्हाइट सेल्स के कम होने से शरीर वायरस, फंगस या बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति खो देता है और कई बार यह जानलेवा तक हो जाता है. इसकी वजह से एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी एग्रेनुलोसाइटोसिस (Agranulocytosis) होने की संभावना भी देखी गई है. 

कार्बिमाजोल के साइड इफैक्ट के संकेत के रूप में बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं. ये संक्रमण बार-बार होता है. बाजार में थायरॉइड की दवा बाजार में आमतौर पर नियो-मेर्काजोल, थाइरोकैब, एंटी थाइरॉक्स, कार्बिजोल टेबलेट, कार्बिन, कार्बिडोज नाम से मिलती हैं.

Advertisement

एंटीबायोटिक दवा डॉक्सीसाइक्लिन (Doxycycline) के लिए चेतावनी

Doxycycline दवा सांस के संक्रमण, मुंहासे, यौन संचारित रोग, पेशाब के संक्रमण (UTI) और कई अन्य बीमारियों में ली जाती है. सरकार ने डॉक्सीसाइक्लिन (Doxycycline) को लेकर भी चेतावनी दी है जिसमें बताया गया है कि इस दवा को लेने से मानसिक बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है. अब इस दवा के पैकेट पर भी कुछ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े साइड इफेक्ट्स भी स्पष्ट रूप से लिखे जाएंगे.

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान पेट और कमर दर्द से हैं परेशान, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा फायदा

Advertisement

साइड इफैक्ट्स के रूप में पेट की परेशानिया और धूप से एलर्जी जैसे साइड इफेक्ट्स के साथ-साथ मानसिक परेशानियों के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं. जैसे बेचैनी, घबराहट, चिड़चिड़ापन, तनाव, चक्कर आना. बाजार में ये दवा डॉक्सीसाइक्लिन, वैलडॉक्सी, डॉक्स100, डॉक्सीमाइसिन, डायक्लिन, पैडौक्सी, डॉक्सीसिना, डॉक्सीलैब नामों से मिलती है.

इस्तेमाल से पहले पढ़ लें सख्त वॉर्निंग 

वैसे तो इन दोनों दवाओं के साइड इफैक्ट्स पैकेट पर साफ-साफ लिखे हैं लेकिन सरकार अब और सख्त हो गई है. मरीजों को दवा के संभावित खतरे के बारे में साफ जानकारी मिलेगी. डॉक्टर प्रिस्क्राइब करते समय खुद भी मरीजों को इसके बारे में बताएंगे. सरकार का यह कदम मरीजों की सुरक्षा के लिए अपनाया गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें