जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Drishyam 3 Public Review: ‘एक मिनट के लिए बोर नहीं होगा…’, अजय देवगन की फिल्म ने किया कमाल, जनता ने दिए तगड़े रिएक्शन

फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने हर पीढ़ी के दर्शकों को अपना फैन बनाया है. सिनेमाघरों से लौटे दर्शक काफी खुश नजर आए. सिनेमाघर के बाहर कॉमेडियन सुनील पाल भी थे. उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में न सिर्फ फिल्म की सराहना की बल्कि, सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की.

Drishyam 3 Public Review: ‘एक मिनट के लिए बोर नहीं होगा…’, अजय देवगन की फिल्म ने किया कमाल, जनता ने दिए तगड़े रिएक्शन
Image Credits: IANS/ajaydevgn/devgn
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन  की क्राइम ड्रामा फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. रिलीज के पहले से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही थी, जिसका असर सिनेमाघरों में भी देखने को मिला. 

फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने हर पीढ़ी के दर्शकों को अपना फैन बनाया है.  सिनेमाघरों से लौटे दर्शक काफी खुश नजर आए. सिनेमाघर के बाहर कॉमेडियन सुनील पाल भी थे. उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में न सिर्फ फिल्म की सराहना की बल्कि, सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की. 

‘फिल्म बहुत बढ़िया है’

सुनील पाल ने कहा, "फिल्म बहुत बढ़िया है, जिन्होंने इसके पहले दो भाग देखे हैं, वे इसकी कहानी को अच्छे से समझ पाएंगे. क्योंकि दृश्यम के जो दर्शक हैं, वे इसके परिवार से काफी परिचित हो गए हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना को काफी मिस किया, लेकिन जयदीप ने भी अपना बेस्ट दिया है. साथ ही, सभी कलाकारों ने अच्छा परफॉर्म किया है."

Advertisement

‘इसे 2026 की बेस्ट फिल्म कह सकते हैं’

फिल्म देखने आए एक दर्शक ने कहा, "इसे 2026 की बेस्ट फिल्म कह सकते हैं, इतनी अच्छी लगी हमें. कहानी ही फिल्म की जान है, जिसे देखते वक्त कोई भी बोर नहीं हो सकता है. मुझे लगता है कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना को होना चाहिए था, लेकिन जयदीप अहलावत ने भी अच्छा काम किया है."

'फिल्म की पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है'

Advertisement

एक और दर्शक ने कहा, "जिन्होंने इससे पहले वाली फिल्में देखी हैं, उन्हें समझ आएगा कि कहानी आखिरकार कहा लेकर जाती है. फिल्म की पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है."

‘कोई भी एक मिनट के लिए बोर नहीं होगा’

दर्शक ने कहा, "इस फिल्म को देखकर कोई भी एक मिनट के लिए बोर नहीं होगा. इसे काफी परफेक्शन के साथ बनाया गया है, जिसकी जितनी तारीफ करे कम है. बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है, जिससे फिल्म का सीन और कमाल का लग रहा है. बेशक हम लोगों ने अक्षय खन्ना को मिस किया, लेकिन जयदीप अहलावादिया ने भी अच्छा काम किया है."

Advertisement

‘मैं चाहूंगी कि सभी लोग आकर इसे जरूर देखे’

एक महिला दर्शक ने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, "फिल्म काफी कमाल की है और मैं चाहूंगी कि सभी लोग आकर इसे जरूर देखे, जिन्होंने दोनों पार्ट देखे हैं वह आकर यह तीसरी फिल्म भी देखें."

दृश्यम 3 की स्टारकास्ट 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अलहावत अहम रोल में नज़र आए थे. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल की हुई है,बताया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ी ओपनिंग ले सकती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें