जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन,Vishal Dadlani ने किया खुल कर समर्थन; मंच से लगाए नारे

CJP Protest Shiva Ji Park: प्रदर्शन में शामिल होकर विशाल ने मंच से अपनी बात रखी और आंदोलन के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि मुंबई में अभिजीत दीपके के साथ इस प्रदर्शन का हिस्सा बनकर उन्हें खुशी हो रही है.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन,Vishal Dadlani ने किया खुल कर समर्थन; मंच से लगाए नारे
Image Source: IANS
Advertisement

CJP Protest Shiva Ji Park: मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जेल भरो आंदोलन’ में सिंगर विशाल ददलानी भी पहुंचे. प्रदर्शन में शामिल होकर विशाल ने मंच से अपनी बात रखी और आंदोलन के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि मुंबई में अभिजीत दीपके के साथ इस प्रदर्शन का हिस्सा बनकर उन्हें खुशी हो रही है. मंच से उन्होंने ‘गो ज्ञानू गो’ का नारा भी लगाया. CJP का यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था.

मंच से विशाल ने क्या कहा?

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, विशाल ने मुंबई में दिपके के प्रोटेस्ट में शामिल होने के बारे में बात की और कहा कि उन्हें इस आंदोलन का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है..मंच पर उन्होंने कहा, "यह कितना सुंदर दृश्य है. मुझे अभिजीत के साथ दिल्ली में होने का मौका नहीं मिला लेकिन यहां होने का मौका मिल रहा है. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक… 'गो ज्ञानू गो'."

Advertisement

विशाल ने प्रदर्शन से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करके अपनी मौजूदगी की जानकारी दी थी..उन्होंने कहा था कि वह 2 अक्टूबर को होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल होंगे..इसके बाद जब वह शिवाजी पार्क पहुंचे तो उनके समर्थकों और प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया. 

पुलिस की अनुमति नहीं मिली तो बना ‘जेल भरो आंदोलन’

Advertisement

शिवाजी पार्क में प्रस्तावित सभा को मुंबई पुलिस की अनुमति नहीं मिली थी.. इसके बाद अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन को ‘जेल भरो आंदोलन’ के रूप में आयोजित करने का ऐलान किया..CJP की ओर से कहा गया कि प्रदर्शन तय तारीख यानी 2 अक्टूबर को ही होगा.. आंदोलन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़ी कई मांगें उठाई गईं.. इस प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी भी पहुंचीं.. अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी के कारण प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हुई.

‘एक कचौरी, दो समोसा, इन कॉकरोच…’ मुंबई में अभिजीत दिपके के खिलाफ जमकर हुआ प्रदर्शन, VIDEO वायरल

नसीरुद्दीन शाह से भी हुई दीपके की मुलाकात

Advertisement

यह भी पढ़ें

शिवाजी पार्क के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके की अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से भी मुलाकात हुई.. दोनों की मुलाकात ‘फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2026’ के दौरान हुई थी.. दिपके ने इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, “क्या मैं सपना देख रहा हूं या क्या?” वीडियो में दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते नजर आए. इस मुलाकात के बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें