Advertisement
Bigg Boss 20: रिति तिवारी की हरकत पर भड़के सलमान खान, बोले- अगर ये डिस आपकी बहन पर होता तो...
'बिग बॉस-20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान मनोज तिवारी की बेटी रिति की क्लास लगाते हुए नज़र आएंगे.
Advertisement
अभिनेता सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस-20' में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. आगामी 'वीकेंड के वार' में सलमान खान को कंटेस्टेंट रिति तिवारी को हालिया एपिसोड में लाइन क्रॉस करने पर फटकार लगाते देखा जाएगा.
Bigg Boss 20: गाली-गलौच पर उतरीं रीति का बचाव करने आ रहे पिता मनोज तिवारी, काजी को सिखाएंगे सबक
रिति तिवारी की भाषा पर सलमान ने लगाई फटकार
Advertisement
'वीकेंड का वार' एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान, मनोज तिवारी की बेटी रिति को 'डिस' टास्क के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह के लिए इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने पर डांट रहे हैं. प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, "रिति, यह अब तक का सबसे घटिया डिस था. आपको लिमिट में रहकर इज्जत दिखानी चाहिए. आपकी भाषा कहीं और ही जा रही थी."
Advertisement
रिति की टीम से भी सलमान ने पूछे सवाल
इसके बाद उन्होंने रिति की टीम के सभी मेंबर्स, जिनमें स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए शामिल हैं, से सवाल किया कि वे हंस क्यों रहे थे और उन्होंने रिति को रोका क्यों नहीं.
Advertisement
सलमान ने कहा, "सब हंस रहे थे. आप लोगों की समझ कहां है? आप सब उसको चढ़ा रहे थे और वह बदतमीजी पर बदतमीजी कर रही थी. क्या वहीं पर इसे रोकना आपकी जिम्मेदारी नहीं थी? अगर ये डिस आपकी बहन पर होता, तो क्या आप इसे होने देते?"
इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में ईशा रिखी और यंग डीएसए शामिल हैं. 'बिग बॉस-20' के लेटेस्ट एपिसोड में कुशल तंवर (गुल्लू) दूसरी बार फिर से घर के कैप्टन चुने गए.
Bigg Boss 20: काजी-उदिती को गाली देना रीति तिवारी को पड़ा भारी, मिल गई इतनी बड़ी सजा
Advertisement
6 सितंबर से शुरू हुआ बिग बॉस 20
'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है. इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया है. शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें
'बिग बॉस' भारतीय हिंदी रियलिटी शो है, जो डच फॉर्मेट 'बिग ब्रदर' पर आधारित है. 'बिग बॉस 20' का प्रसारण कलर्स पर होता है, जबकि दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं.