Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Bigg Boss 20: बेटी रीति के गेम से नाराज हुए पिता Manoj Tiwari, पैप्स के आगे हाथ जोड़ बोले- डर डरकर देख रहा हूं

रीति की ट्रोलिंग के बीच उनके पिता मनोज तिवारी का रिएक्शन भी सामने आ गया है, एक्टर ने अपनी बेटी के गेम बात की है. दरअसल हाल ही में मनोज तिवारी को मुबंई में पैप्स ने कैप्चर किया था. इस गैरान मनोज से बेटी के गेम को लेकर सवाल किए गए. मनोज से पूछा गया कि रीति जी के गेम की बहुत तारीफ हो रही है.. सवाल के खत्म होने से पहले ही मनोज तिवारी ने हाथ जोड़ लिए.

Image Credits: Rhiti Tiwari/Instagram/ PR/IANS
Loading Ad...

बिग बॉस सीजन 20 में इन दिनों हाइट वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, शो में इस बार बीजेपी नेता और  भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने भी एंट्री की है. यूं तो रीति पेशे से सिंगर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके सिंगिंग स्टाइल को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है, उनपर मीम्स तक बन रहे हैं. 

हाल ही में वीकेंड का वार में जिस तरह से रीति ने काजी तौकीर के साथ गालीगलौच की थी, उसके बाद उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. रीति के बिहेवियर और उनकी अब्यूसिव भाषा की काफी आलोचना हुई थी. 

रीति के गेम पर पिता मनोज तिवारी का रिएक्शन

Loading Ad...

अब रीति की ट्रोलिंग के बीच उनके पिता मनोज तिवारी का रिएक्शन भी सामने आ गया है, एक्टर ने अपनी बेटी के गेम बात की है. दरअसल हाल ही में मनोज तिवारी को मुबंई में पैप्स ने कैप्चर किया था. इस गैरान मनोज से बेटी के गेम को लेकर सवाल किए गए. मनोज से पूछा गया कि रीति जी के गेम की बहुत तारीफ हो रही है.. सवाल के खत्म होने से पहले ही मनोज तिवारी ने हाथ जोड़ लिए. 

Loading Ad...

‘बस डर डरकर देखता हूं’

एक्टर ने हंसते हुए कहा, अरे बस बस…भगवान ठीक से रखे. ये बोलकर मनोज तिवारी गाड़ी में बैठ जाते हैं. फिर उनसे सवाल हुआ है कि आप देख रहें हैं शो. इसपर उन्होंने कहा कि बस डर डरकर देखता हूं.

Loading Ad...

अब जिस तरह से मनोज तिवारी ने बेटी रीति के गेम पर रिएक्शन दिया है, वो लोगों को थोड़ा हैरान लग रहा है. यूजर्स का मानना है कि वो रीति के गेम को शायद पसंद नहीं कर रहे हैं. 

उनका पैसा, दौलत, नाम, शोहरत और मौके  वे मुझे नहीं मिले’

स्टार किड होने से जुड़ी धारणाओं के बारे में बात करते हुए रीति ने कहा, "उन्होंने जो कुछ भी कमाया - उनका पैसा, दौलत, नाम, शोहरत और मौके - वे मुझे नहीं मिले.मुझे बस उनका नाम मिला, जिसकी वजह से जहां भी मैं जाती हूं, मुझे सम्मान मिलता है. मैं मनोज तिवारी की बेटी हूं. मेरे साथ सम्मान जुड़ा है.”

Loading Ad...

‘मैं तुम्हारे लिए यह नहीं करूंगा’

रीति ने आगे कहा कि उनके पिता ने साफ कर दिया था कि वह उनके करियर में कोई मदद नहीं करेंगे और चाहते थे कि वह खुद अपनी पहचान बनाएं. उन्होंने कहा, "और उन्होंने मुझे साफ-साफ कह दिया था कि वह मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे. ऐसा किसी बुरी भावना से नहीं कहा था. उन्होंने कहा था कि अगर तुममें काबिलियत है, तो तुम खुद कर लोगी. मैं तुम्हारे लिए यह नहीं करूंगा.”

उन्होंने उन आर्थिक मुश्किलों के बारे में भी बात की जिनका उन्होंने सामना किया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बाहर कुछ खास मौकों को आजमाने के लिए खास  पैसे नहीं दिए थे.

Loading Ad...

‘मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते. मैं जो मांगती हूं’

रीति ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे बाहर पढ़ाई करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं दिए. क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते. मैं जो मांगती हूं, वह मुझे नहीं मिलता. महीने के खर्च के 20-25 हजार रुपये मिलते हैं. और आपको क्या लगता है, मैं महीने के 20,000 रुपये नहीं कमा सकती? कभी-कभी, मैं पेट भरने के लिए दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाती हूं. मैं 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं. बस उतना ही, जितनी मुझे जरूरत होती है.”

 ‘मैं एक आम इंसान हूं.इसलिए, यह मुश्किल है’

Loading Ad...

स्टार किड्स के बारे में बनी धारणाओं पर बात करते हुए रीति ने कहा कि लोग सोचते हैं कि पिता की पहचान की वजह से उन्हें बहुत सारी सुख-सुविधाएं मिली हैं. उन्होंने कहा, "सबको लगता है कि मैं बहुत अमीर और सुविधा संपन्न परिवार से हूं. लेकिन नहीं, मैं एक आम इंसान हूं.इसलिए, यह मुश्किल है.”

यह भी पढ़ें

खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की रीति इस शो में कितने दिनों तक बनी रहती हैं

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...