Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Bigg Boss 20: Rhiti का सपोर्ट कर बुरी फंसी भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, Troll हुईं तो ऐसे पलट गईं

रीति के 'आय हाय' गाने ने ना सिर्फ घरवालों को परेशान कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी रीति को लेकर जमकर मीम्स बन रहे हैं, साथ ही वो ट्रोलिंग का भी शिकार हो रही है. वहीं रीति की इस ट्रोलिंग के बीच, भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह रीति के सपोर्ट में सामने आई हैं.

Image Credits:Rhititiwari/Instagram/IANS Video Grab
Loading Ad...

बिग बॉस सीजन 20 में नजर आ रहीं बीजेपी सासंद और भोजुपरी एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुईं हैं. रीति तिवारी को अपने ‘आय हाय' गाने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

रीति के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा

रीति के आय हाय गाने ने ना सिर्फ घरवालों को परेशान कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी रीति को लेकर जमकर मीम्स बन रहे हैं, साथ ही वो ट्रोलिंग का भी शिकार हो रही है. वहीं रीति की इस ट्रोलिंग के बीच, भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह रीति के सपोर्ट में सामने आई हैं और उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया है कि गाने को ऑनलाइन कितना अटेंशन मिल रहा है. 

Loading Ad...

‘यही तो जीत है एक क्रिएटर की’

Loading Ad...

अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं, खास बात ये है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में रीति तिवारी का वही गाना सुनाई दे रहा है, जिसे लेकर उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अक्षरा ने रीति के सपोर्ट में इंस्टाग्राम पर लिखा- “आय हाय ” को गाली भी दे रहे हैं और गा भी रहे हैं, वैसे पॉजीटिव साइड देखें तो हर किसी के जुबान पर एक ही गाना है. प्यार हो या ट्रोलिंग, ज़ुबान पर तो वही है, यही तो जीत है एक क्रिएटर की.”

अक्षरा पर भड़का फैन

Loading Ad...

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “आपसे ये उम्मीद नहीं थी वो बिग बॉस में कितना गंदगी फैला रही है. आप उसको सपोर्ट कर रही हो. मैं आपकी फैन थी लेकिन आप गलत को सपोर्ट कर रही हैं.”

‘मैं उसकी गलत भाषा का बिल्कुल भी समर्थन नहीं कर रही हूं’

इस कमेंट के जवाब में अक्षरा ने लिखा- “मैं उसकी गलत भाषा का बिल्कुल भी समर्थन नहीं कर रही हूं. गलत है तो गलत है लेकिन किसी इंसान को उसकी एक-दो गलतियों के कारण पूरी तरह गलत मान लेना भी गलत है. मैं उसे निजी तौर पर जानती हूं इसलिए उसकी अच्छाइयां भी जानती हूं. समर्थन का मतलब गलत को सही कहना नहीं बल्कि सुधार की उम्मीद के साथ किसी का साथ देना है.”

Loading Ad...

टास्क में पार की थी सारी हदें

बता दें कि बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में रीति तिवारी ने काजी और उदिति पर काफी अपमानजानक कमेंट किए थे. उनकी इस हरकत के बाद घर का माहौल काफी खराब हो गया था और काजी भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाए.  रीति ने डिस बैटल के दौरान लाइन क्रॉस कर दी जिसके बाद काजी को काफी गुस्सा आया. रीति ने भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए काफी अपमानजनक बातें काजी के बोली, जो काफी शर्मनाक थीं. इस दौरान उदिति भी रोती नजर आईं, और उन्होंने भी रीति को जमकर खरी खोटी सुनाई. 

वीकेंड पर रीति की क्लास लगाएंगे सलमान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

भले ही अक्षरा सिंह ने रीति तिवारी का सपोर्ट किया हो, लेकिन ज्यादातर बड़ी-बड़ी हस्तियां काजी का सर्मथन कर रही हैं, और उनकी गेम की फैन हो गईं हैं, खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी घर में हुए इस विवाद पर सलमान खान किस तरह से रिएक्ट करते हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...