जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM Modi को CM Yogi पर इतना भरोसा क्यों है जो इतनी बड़ी बात बोल दी?

PM Modi को CM Yogi पर इतना भरोसा क्यों है जो डंके की चोट पर कह रहे हैं कि इस बार यूपी 2014 और 2019 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगा ?

Author
22 Apr 2024
( Updated: 02 Dec 2025
02:08 PM )
PM Modi को CM Yogi पर इतना भरोसा क्यों है जो इतनी बड़ी बात बोल दी?
Advertisement
देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां मोदी के चेहरे पर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी।  तो वहीं बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत में उत्तर प्रदेश ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।  यहां कि जनता ने यूपी की अस्सी में से 73 सीटें बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की झोली में डाल दी थी।  उस वक्त उत्तर प्रदेश में ना तो बीजेपी की सरकार थी।  और ना ही योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री था।  यहां तक कि मोदी के नाम पर भी बीजेपी पहली बार चुनाव लड़ रही थी।  लेकिन इसके बावजूद बीजेपी गठबंधन 73 सीटें जीत ले गई। 

और जब पांच साल बाद फिर से लोकसभा चुनाव आया तो।  इस बार यूपी में सरकार भी बीजेपी की थी।  मुख्यमंत्री भी योगी आदित्यनाथ जैसे धाकड़ नेता थे।  तो वहीं मोदी जैसे कद्दावर नेता भी थे।  जिनके काम को यूपी की जनता पिछले पांच सालों में जांच परख चुकी थी।  लेकिन इसके बावजूद जब चुनावी नतीजे आए तो इस बार बीजेपी गठबंधन 73 से सीधे 64 सीटों पर आ गया।  पिछले दो लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि 2014 के मुकाबले बीजेपी की सीटें जरूर घटी हैं लेकिन इसके बावजूद 64 सीटें जीतना कोई छोटी बात नहीं है।  यही सबूत है बीजेपी पर लोगों के बढ़ते भरोसे का।  और इसी भरोसे के दम पर पीएम मोदी इस लोकसभा चुनाव में लगातार अबकी बार चार सौ पार का नारा दे रहे हैं।

अबकी बार चार सौ पार सीटों को हासिल करने के लिए यूपी की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना बेहद जरूरी है।  और ये बात मोदी भी अच्छी तरह से जानते हैं।  इसीलिये इस बार के चुनाव में खुद पीएम मोदी यूपी की जनता से 2014 और 2019 के चुनाव में मिली सीटों का भी रिकॉर्ड तोड़ने की अपील कर रहे हैं।  19 अप्रैल को ही यूपी के जिला अमरोहा में एक चुनावी रैली करने पहुंचे पीएम मोदी ने इसी दौरान डंके की चोट पर कह दिया कि लिख लो- योगी जी के नेतृत्व में 14 का रिकॉर्ड भी टूटेगा, 19 का रिकॉर्ड भत्री टूटेगा और दोनों रिकॉर्ड तोड़कर इस बार उत्तर प्रदेश नया इतिहास बनाने वाला है। 

2014 के चुनाव में बीजेपी ने अकेले दम पर यूपी की 80 में से 71 सीटों पर जीत हासिल की थी तो वहीं 2019 के चुनाव में 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।  यानि कुल नौ सीटों का नुकसान हुआ था।  लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ मोदी का दस साल का कार्यकाल तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार के काम को भी पिछले सात सालों से यूपी की जनता देखती आ रही है।  यही वजह है कि मोदी को इस बात का पूरा भरोसा है कि इस बार यूपी की जनता 2014 और 2019 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। 

योगी सरकार का काम

यूपी की अस्सी में से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने में योगी सरकार की योजनाएं भी मोदी की मदद कर सकती हैं।  क्योंकि बात चाहे मोदी सरकार की योजनाओं की हो या यूपी सरकार की योजनाओं की।  दोनों ही योजनाओं को योगी सरकार ने जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम किया है।  

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

पीएम मोदी ने साल 2019 में वाराणसी के विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव रखी और योगी सरकार की देख रेख में करीब दो साल बाद ही भव्य कॉरीडोर का निर्माण भी हो गया और 2021 में खुद पीएम मोदी ने उद्घाटन भी किया। 

राम मंदिर का सपना पूरा

ये मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार का कमाल ही है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के साथ ही राम भक्तों का सैकड़ों साल पुराना सपना भी पूरा हो गया, साल 2020 में पीएम मोदी ने ही अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी थी और योगी की देखरेख में राम मंदिर का निर्माण भी पूरा हुआ जिसका उद्घाटन खुद पीएम मोदी ने इसी साल 22 जनवरी को किया, जिसका असर ये हुआ कि अब तक करोड़ों लोग राम लला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं, जिसका फायदा कहीं ना कहीं बीजेपी को हो सकता है। 

UP बन गया एक्सप्रेस-वे प्रदेश

सीएम योगी ने साल 2017 में पहली बार यूपी की कमान संभाली थी इसके बाद उन्होंने यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम पूरा कराया इसके अलावा। 

  • 91 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का काम भी पूरा हो चुका है जिसका जल्द ही उद्घाटन हो सकता है
  • मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का काम भी लगभग पूरा हो चुका है, लोकसभा चुनाव के बाद इसका उद्घाटन हो सकता है
  • 62.67 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन दिसंबर 2025 में हो सकता है
  • गाजियाबाद-कानपुर के बीच 380 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी दिसंबर 2025 में हो सकता है
  • गोरखपुर-सिलीगुड़ी के बीच 520 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन की तारीख भी साल 2025 तय की गई है
  • दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून के बीच बन रहे 210 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 25 मई 2025 तक हो सकता है
 इन तमाम एक्सप्रेस वे के अलावा योगी सरकार गाजीपुर बलिया मांझी घाट एक्सप्रेस वे और गोरखपुर शामली एक्सप्रेस वे पर भी काम कर रही है।  बात यहीं खत्म नहीं होती।  योगी सरकार एक तरफ जहां यूपी को एक्सप्रेस वे प्रदेश बनाने में लगी हुई है।  तो वहीं दूसरी तरफ गरीबों तक योजनाओं को भी पहुंचा रही है।  मोदी सरकार की उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को जो फ्री में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है, इस योजना को पूरे देश में किसी राज्य ने अच्छी तरह से अमल में लाया है तो वो योगी सरकार ही है जिसने UP में 1 करोड़ 75 लाख 3 हजार 67 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। 

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योगी के उत्तर प्रदेश में 14 लाख 49 हजार 97 लोगों को घर की चाभी दे दी गई है।  और ये आंकड़ा पूरे देश में सबसे ज्यादा है।  अब इसी बात से समझ सकते हैं कि जिन घरों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचा होगा।  क्या वो मोदी सरकार को वोट नहीं देंग।  यही लाभार्थी इस बार यूपी में बीजेपी को जिताने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।  शायद यही वजह है कि मोदी भी पूरे भरोसे के साथ कह रहे हैं कि इस बार यूपी 2014 और 2019 का भी रिकॉर्ड तोड़ेगा।  वैसे आपको क्या लगता है।  इस बार बीजेपी यूपी की अस्सी में से कितनी सीटों पर जीत हासिल करेगी।  अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं।  
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें